पटवर परकष क नतज घषत जनए कल कतन पद पर हग सलकशन
भोपाल. एमपी में पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।इसके साथ ही लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल एमपीपीईबी ने ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें पटवारी समेत कई अन्य पद भी शामिल हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट उपलब्ध है। परीक्षा के माध्यम से 9 हजार से ज्यादा पदों के लिए उम्मीदवार चुने जाने हैं।
उम्मीदवार वेबसाइट के होम पेज पर जाकर लिंक चेक कर सकते हैं। रिज़ल्ट चेक करने के लिए आवेदन क्रमांक रोल नंबर दर्ज करना होगा। साथ ही जन्मतिथि और टीएसी कोड दर्ज करना होगा। फिर रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
पटवारी एवं अन्य पदों के लिए कट ऑफ लिस्ट भी साझा कर दी गयी है। इस परीक्षा का आयोजन 15 मार्च से 26 अप्रेल के बीच हुआ था। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे जोकि रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।
अधिकारियों के अनुसार कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं- मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने शुक्रवार को रात में पटवारी भर्ती परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित किया। कर्मचारी चयन मंडल के अधिकारियों के अनुसार कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
15 मार्च से 26 अप्रैल 2023 तक चली इस परीक्षा में कुल 12 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए- गौरतलब है कि प्रदेश में पटवारियों की भर्ती के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। 15 मार्च से 26 अप्रैल 2023 तक चली इस परीक्षा में कुल 12 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के माध्यम से कुल 9073 पदों के लिए उम्मीदवार चुने जाने हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/y0kqCWR
via
No comments