Omkareshwar Jyotirlinga ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पर चढ़ेंगे 501 किलो लड्डू और पेड़े - Web India Live

Breaking News

Omkareshwar Jyotirlinga ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पर चढ़ेंगे 501 किलो लड्डू और पेड़े

सावन के तीसरे सोमवार पर देश-प्रदेश की तरह अंचल में भी शिवभक्ति का दौर चल रहा है। एमपी का ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग भी महाकाल की तरह विख्यात ज्योतिर्लिंग है जहां इस मौके पर हजारों लोग दर्शन के लिए कतार में लगे हुए हैं। सावन के सोमवार के मौके पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का महाशृंगार भी किया जा रहा है। हालांकि यहां दर्शन और नर्मदा स्नान पर कई प्रतिबंध लागू किए गए हैं लेकिन भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है।

सावन सोमवार पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने और पूजा करने के लिए भक्त रात से ही कतार में लग गए थे। सुबह पट खुलते ही दर्शन और पूजन का सिलसिला प्रारंभ हो गया।

सोमवार को दोपहर में भगवान ओंकारेश्वर की भोग आरती होगी। इसके बाद ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का शृंगार किया जाएगा। भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग को फूलों के साथ ही भांग से भी सजाया जाएगा। उन्हें मेवे अर्पित किए जाएंगे। खास बात यह है कि सावन सोमवार के मौके पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पर 501 किलो मिष्ठान्न चढ़ाए जाएंगे। भोग के रूप में उन्हें लड्डू व पेड़े अर्पित किए जाएंगे।

शाम चार बजे भगवान ओंकारेश्वर की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर से प्रारंभ होकर पालकी यात्रा कोटितीर्थ घाट पहुंचेगी। इसके बाद ओंकारेश्वर नाव से गोमुख घाट पहुंचेंगे। गोमुख घाट पर भगवान ममलेश्वर की भी पूजा और अभिषेक होगा।

इधर श्रावण के तीसरे सोमवार पर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी भक्तों की लंबी कतार लगी है। यहां महाकाल के दर्शन करने लोग आधी रात को ही लाइन में लग गए थे। महाकाल को भस्म अर्पित कर उनका श्रृंगार किया गया। भस्मारती के साथ ही महाकाल के दर्शन का सिलसिला प्रारंभ कर दिया गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lrCTWj5
via

No comments