भाजपा की नजर अब कमलनाथ के गढ़ में, सीएम बोले- कोई योजना बंद नहीं होगी - Web India Live

Breaking News

भाजपा की नजर अब कमलनाथ के गढ़ में, सीएम बोले- कोई योजना बंद नहीं होगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को राजधानी से बाहर पहला दौरा कमलनाथ के गढ़ में किया। पहले ही दौरे में डॉ. मोहन ने सख्त रुख से लेकर संवेदनशील व्यवहार तक दिखाया। सीएम ने कहा कि जो आदेश दिए हैं, उसका पालन हो रहा है या नहीं यह देखना भी हमारी जिम्मेदारी है। हर आदेश का पालन होगा। जनता के साथ तो संवेदनशीलता है, पर अफसरों को छूट नहीं है। कोई लापरवाही हुई तो कार्रवाई होगी। अफसरों को हिदायत देने के बाद डॉ. मोहन ने आम जनता से भी मुलाकात की। किसी के कंधे पर हाथ रखा तो किसी से नाम पूछा। लाड़ली बहना योजना के सवाल पर उन्होंने साफ किया कि प्रदेश में कोई योजना बंद नहीं होगी। पांढुर्ना में उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी पर सरकार काम कर रही है, जनता से मिलकर कठिनाई समझना और सरकार की योजनाओं को मैदान में उतारना है। छिंदवाड़ा के विकास के सवाल पर कहा कि जिले का विकास नहीं रुकेगा।

 

मैं आपका भाई, मैदानी निरीक्षण जरूरी

प्रदेश की जनता के साथ भाईबहन का नाता है। आपसे बात कर समस्याओं का निराकरण करूंगा। जो छोटे, नवीन और पिछड़े जिले हैं, उनकी क्षेत्रानुसार स्थानीय कठिनाइयां है। इन कठिनाइयों को मौके पर जाकर समझना और समाधान करना जरूरी है। स्वाभाविक रूप से मुझे लगा कि पांढुर्ना नया जिला बना है। इसमें मैदानी तौर पर जमावट करनी है। हकीकत देखना और जनता के बीच जाकर उनकी कठिनाई को समझना मेरा उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम भोपाल में बैठकर समीक्षा करते हैं तब हमें हकीकत मालूम हो, इससे पहले मैदानी निरीक्षण जरूरी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/LmCMcfW
via

No comments