20 हजार की बजाए अब बीबीए में देना होगा 2 लाख, महंगे हुए कोर्स, 10 गुना तक बढ़ा शुल्क
एमपी में उच्च शिक्षा बेहद महंगी हो गई है। भोपाल की बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी बीयू सहित प्रदेश के विश्व विद्यालयों ने कॉलेजों की संबद्धता शुल्क 10 गुना तक बढ़ा दिया है। इसे लेकर निजी कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है। कॉलेज संचालकों ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से लेकर राजभवन तक अपना विरोध दर्ज कराते हुए फीस कम कराने की मांग की है।
बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव को 31 जनवरी को होने वाली समन्वय समिति की बैठक में रखा जाएगा। संबद्धता शुल्क वापस लेने के संबंध में राज्यपाल फाइनल निर्णय लेंगे।
बढ़ी हुई फीस सत्र 2024-25 से लागू होगी
अशासकीय महाविद्यालय प्रबंधन संघ के सचिव फैसल खान ने बताया कि बीयू द्वारा 20 जून 2023 को जारी अधिसूचना में समन्वय समिति की 100 वीं बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार कॉलेजों की संबद्धता शुल्क 10 गुना तक बढ़ा दी है। जो अनुचित एवं अवैधानिक है।
छात्रों पर होगा असर
उच्च शिक्षा विभाग के प्रदेश में 751 निजी कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं। इन कॉलेजों में 6 लाख के करीब विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यदि कॉलेजों का संबद्धता शुल्क बढ़ता है तो कॉलेज फीस भी बढ़ेगी। जिसका सीधा असर छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों पर होगा।
राजभवन का आदेश
इस मामले में प्रदेश के विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शुल्क में बढ़ोतरी नहीं की है। राजभवन से निर्णय लिया गया था और अब राजभवन में 31 जनवरी को होने वाली अगली समन्वय समिति की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। राजभवन का जो आदेश होगा उसे मान्य किया जाएगा।
इस तरह बढ़ी फीस
कोर्स सत्र 2022.-23 सत्र 2024-25
बीएससी- 25000- 180000
बीएसीबीईडी 20000 200000
बीबीए 20000 200000
एलएलबी 20000 200000
एलएलएम 25000 250000
एमसीओएम 30000 100000
यह भी पढ़ेंः 28 और 29 जनवरी को बरसात कराएगा खतरनाक पश्चिमी विक्षोभ, जानिए मौसम का हाल
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gwCyRcu
via
No comments