5 फरवरी से अयोध्या के लिए चलेंगी 'आस्था स्पेशल ट्रेनें', बुकिंग शुरू, ये रहेगी टाइमिंग
भोपाल। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भोपाल से अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। भोपाल से चार साप्ताहिक ट्रेन भोपाल से अयोध्या जाती हैं। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भोपाल रेल मंडल ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। पांच फरवरी से शुरू हो रही स्पेशल ट्रेन की बुकिंग शुरू होते ही मंगलवार को 80 प्रतिशत तक आरक्षण हो गया। 3 फरवरी से आस्था स्पेशल ट्रेने भी चलेगी। रेल मंडल आधा दर्जन अतिरिक्त स्पेशल गाड़ियां चलाने पर भी विचार कर रहा है।
बीना, झांसी, ग्वालियर होकर पहुंचेंगी गाड़ियां
भोपाल से पहली ट्रेन 5 फरवरी को 1584 श्रद्धालुओं को लेकर रवाना होगी। 22 कोच की यह ट्रेन पूरी तरह स्लीपर कोच वाली होगी। ट्रेन से अयोध्या एवं फैजाबाद रेलवे स्टेशन तक जा सकेंगे। ट्रेन 5 फरवरी रात 10.25 रवाना होगी। ये 6 फरवरी शाम 5.10 बजे अयोध्या पहुंच जाएगी। अयोध्या से भोपाल के लिए 8 फरवरी की रात 10.35 बजे ट्रेन रवाना होगी। रास्ते में ये बीना, झांसी, ग्वालियर वाया भिंड होती हुई इटावा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ होकर अयोध्या पहुंचेगी। सफर में कुल 18 घंटे 45 मिनट लगेंगे।
आस्था स्पेशल ट्रेन
भोपाल से अयोध्या
-3 फरवरी ट्रेन नंबर 02125 रात 9:40 पर रवाना होगी।
-16 को ट्रेन 01631 4:10 पर रवाना होगी।
-17 को ट्रेन 0212 5 रात 9:40 पर
अयोध्या से भोपाल
-5 फरवरी को ट्रेन 0212 5 रात 9:20 पर भोपाल रवाना होगी।
-17 को ट्रेन 01631 रात 8:20 पर ट्रेन 02125 19 को रात 9:20 पर
अयोध्या पहुंचने का एक विकल्प यह भी
भोपाल से लखनऊ के लिए करीब 26 गाड़ियां चलती हैं। इनमें से कुछ लखनऊ होते हुए आगे तक जाती हैं। लखनऊ से अयोध्या की दूरी 137 किमी है। लखनऊ जंक्शन पर उतरकर आलमबाग बस स्टेशन से अयोध्या की बस पकड़कर दो घंटे में अयोध्या पहुंचा जा सकता है। मुंबई से चलकर गोरखपुर को जाने वाली करीब सभी रेल गाड़ियां वाया भोपाल होकर गुजरती हैं। इन ट्रेनों से भी सीधे अयोध्या जाया जा सकता है। अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है।
भोपाल से यह साप्ताहिक ट्रेनें
● 15024 यशवंतपुर - गोरखपुर एक्सप्रेस शनिवार शाम रात 3.30 भोपाल से चलकर शनिवार शाम को 16.35 अयोध्या जंक्शन और 16.24 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी
● 15102 मुंबई एलटीटी-छपरा अयोध्या एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह 6.45 भोपाल से चलकर शुक्रवार रात 22.08 अयोध्या जंक्शन और 22.48 अयोध्या धाम पहुंचेगी
● 19321 इंदौर-पटना एक्स. शनिवार शाम 18.15 संत नगर स्टेशन से रविवार को सुबह 7.55 पर अयोध्या जंक्शन पहुंचेगी।
● 22129 तुलसी एक्स. सप्ताह में दो दिन रविवार-मंगलवार को चलती है, यह ट्रेन शाम को रानी कमलपति स्टेशन से 19.28 बजे और भोपाल स्टेशन से 19.50 बजे से सोमवार व बुधवार को दोपहर 12.00 बजे अयोध्या कैंट जंक्शन पहुंचती है।
भोपाल से अयोध्या की दिल्ली होते हुए सिर्फ एक फ्लाइट
भोपाल से अयोध्या के लिए सिर्फ एक ही फ्लाइट है, जो प्रतिदिन भोपाल से 8.55 बजे रवाना होकर दिल्ली होते हुए दोपहर 13.05 बजे अयोध्या पहुंचती है। इसका किराया दिन के हिसाब से है, सबसे कम 5693 और 20 जनवरी को सबसे अधिक 17719 था। यह उड़ान इंडिगो संचालित करती है। अभी भोपाल से कोई डायरेक्ट फ्लाइट अयोध्या के लिए उपलब्ध नहीं है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/yHanwiW
via
No comments