फ्लाइट से भोपाल पहुंचे अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आमंत्रण कार्ड, जानिए किन सात लोगों को मिला निमंत्रण - Web India Live

Breaking News

फ्लाइट से भोपाल पहुंचे अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आमंत्रण कार्ड, जानिए किन सात लोगों को मिला निमंत्रण

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण कार्ड सोमवार को भोपाल पहुंच गए। आमंत्रण कार्ड का यह पार्सल अयोध्या से दिल्ली होते हुए इंडिगो की फ्लाइट से भोपाल पहुंचा। यह आमंत्रण कार्ड भोपाल सहित प्रदेश के प्रमुख संतों के लिए है। इसमें कुल 121 आमंत्रण कार्ड है, जिसे प्रदेश के 32 जिलों में वितरित किया जाएगा। इसका वितरण मंगलवार से शुरू होगा।

बजरंग दल के प्रांत संयोजक सुशील सुडेले ने बताया कि आमंत्रण कार्ड लेने के लिए रात्रि में विमानतल पहुंचे थे, जहां से सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आमंत्रण कार्ड का पार्सल ले लिया गया है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के संतों के आमंत्रण कार्ड है। कार्डों का पार्सल बजरंग दल कार्यालय में रख दिया है, इसका वितरण मंगलवार से शुरू किया जाएगा। दूसरी ओर बजरंग दल की ओर से अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पीली अक्षत देने का अभियान सोमवार से शुरू कर दिया है, जो 15 जनवरी तक चलेगा।

भोपाल के सात संतों के नाम से आमंत्रण कार्ड
अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भोपाल के सात संतों के नाम से आमंत्रण कार्ड आए हैं। सुशील सुडेले ने बताया कि लिस्ट के अनुसार भोपाल में गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेशदास , करुणाधाम आश्रम के सुदेश शांडिल्य, खेड़ापति हनुमान मंदिर के महंत जगदीशदास, पीताम्बरा मंदिर के महंत रविन्द्रदास, कमाली मंदिर के राधामोहनदास और महंत अनिलानंद के नाम शामिल है।

फोल्डर सहित आठ पेजों का कार्ड
यह आमंत्रण कार्ड फोल्डर सहित आठ पेजों का है। इसमें अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भी अंकित है। बताया जाता है कि इसके साथ ही इसमें बुकलेट भी है, जिसमें अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के लिए शुरूआत से कार्य करने वाले कई संतों के नाम शामिल है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/z6tKT5n
via

No comments