संक्रामक बीमारियों की जांच अब भोपाल में
भोपाल में शुरू हुई एनसीडीसी की क्षेत्रीय शाखा
भोपाल. राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) दिल्ली की शाखा राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल में भी शुरू हो गयी है। एनसीडीसी का स्थायी केंद्र बर्रई में बनेगा। इसके बाद वायरस, बैक्टीरिया आदि से होने वाली संक्रामक बीमारियों की जांच और वायरल लोड का पता आसानी से चल जाएगा। इसके साथ ही पशुओं से इंसानों में आने वाली (जूनोटिक) बीमारिय की जांच भी यहां हो सकेगी। अभी तक संक्रामक बीमारियों की जांच के लिए प्रदेश के सैंपल एनसीडीसी दिल्ली या नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी पुणे भेजे जाते हैं। लैब में कुछ मशीनें आ चुकी हैं।
सुभाष नगर से करोंद तक यूआरसी बनाएगी एलिवेटेड कारिडोर
भोपाल. सुभाष नगर से करोंद तक मेट्रो के लिए दो टुकड़ों में 5.35 किलोमीटर एलिवेटेड कारिडोर का निर्माण होगा। इसका ठेका यूआरसी कंस्ट्रक्शन को मिला है। इस कारिडोर छह एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन भी बनेंगे। एलिवेटेड कारिडोर और स्टेशन बनाने में 596 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कारिडोर बनाने के लिए पांच कंपनियों ने निविदा डाली थी। इसमें यूआरसी कंस्ट्रक्शन का टेंडर फायनल हुआ। इसमें एलिवेटेड कारिडोर, मेट्रो स्टेशन और बोगदापुल के पास इंटरचेंज स्टेशन का निर्माण करना है। मेट्रो ने 3.39 किलोमीटर भूमिगत कारिडोर और रत्नागिरी तिराहे से भदभदा तक 12.91 एलिवेटेड कारिडोर के निमाज़्ण के लिए भी टेंडर जारी कर दिया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बेवसाइट भी हैक
भोपाल. हैकर्स ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की बेवसाइट भी हैक कर ली है। विभाग के पोर्टल पर भी रेनसमवेयर अटैक हुआ। 30 दिसंबर को हैकर्स ने एनएचएम के नए पोर्टल पर अटैक किया था, जिस पर डेटा अपलोड नहीं हुआ है। हैकर्स ने इस पोर्टल को हैक करने के बाद मोटी रकम की भी मांग की है। ये खुलासा मंगलवार को गृह विभाग की साइबर सिक्योरिटी मीटिंग में हुआ।
हैकर्स ने मांगी रकम
एनएचएम के पोर्टल को हैक करने के बाद हैकर्स ने मैसेज भेजकर रकम मांगी और पेमेंट की पूरी प्रोसेस भी लिखी। इसमें एक ब्राउसर को इन्स्टॉल करने के लिए कहा गया। ब्राउसर इन्स्टॉल करने के बाद इसे ऑपरेट करने के लिए एक पासवर्ड भी दिया गया। यह ्रभी लिखा है कि पुलिस को शिकायत करने से कोई फायदा नहीं। पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। गौरतलब है कि 21 दिसंबर को नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग की अधिकृत वेबसाइट ई- नगरपालिका पोटज़्ल पर साइबर अटैक हुआ था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MVBkAfQ
via
No comments