Republic Day Live- गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल भोपाल में और सीएम मोहन यादव उज्जैन में, देखें लाइव अपडेट - Web India Live

Breaking News

Republic Day Live- गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल भोपाल में और सीएम मोहन यादव उज्जैन में, देखें लाइव अपडेट

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल शुक्रवार को सुबह गणतंत्र दिवस के मुख्य आयोजन में राष्ट्र ध्वज फहराएंगे, वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन में रहेंगे। इनके अलावा अधिकतर मंत्री अपने-अपने गृह जिले में ध्वज फरहाएंगे। बाकी जिलों में कलेक्टर ध्वज फहराकर सीएम के संदेश का वाचन करेंगे। इधर, कार्यक्रम से पहले सीएम मोहन यादव ने वीर शहीदों को याद करते हुए प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में रहा है। राज्यपाल भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में झंडा फहराएंगे। इनके अलावा विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना जिले में झंडा फहराएंगे, वहीं उप मुख्यंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर में और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रीवा में रहेंगे।

 

Live Updates

8.00 AM

लाल परेड मैदान से लेकर राजभवन तक यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित है। क्योंकि राजभवन भी आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। यह 27 जनवरी तक आम नागरिक राजभवन का अवलोकन कर सकेंगे। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मौके पर लगने वाला विश्व प्रसिद्ध लोकरंग भी आज से शुरू हो रहा है। यह लोकरंग रवींद्र भवन में लग रहा है। इसमें भी कई पारंपरिक खानपान, संस्कृति और कला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, वहीं कई बड़े कलाकारों की प्रस्तुति भी हर दिन होगी।

7.50 AM

भोपाल में गणतंत्र दिवस परेड के कार्यक्रम को देखते हुए पीएचक्यू के आसपास ट्रैफिक बदला हुआ रहेगा।

7.45 AM

भोपाल में राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन हो रहा है। यहां मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल परेड की सलामी लेंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

7.35 AM

मुख्यमंत्री मोहन यादव थोड़ी देर में उज्जैन में राष्ट्र ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

7.30 AM

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

मोहन यादव ने ट्वीट के जरिए प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। यादव ने कहा कि आज़ादी के संघर्ष में लाखों प्राणों की आहुति के बाद स्वराज की राह मिली है। आइये, आज इस गणतंत्र दिवस पर नव-भारत का संकल्प लें; राष्ट्र की रक्षा व प्रगति के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने का प्रण करें। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व 'गणतंत्र दिवस' की सभी देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।


भोपाल में बदला रहेगा ट्रैफिक

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन लाल परेड मैदान में होगा। शुक्रवार सुबह 7 बजे से लाल परेड ग्राउंड के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल हाने वाले वाहन चालकों को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने प्लान जारी किया है।

रोशनपुरा चैराहा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पी.एच.क्यू. तिराहा, लिली टॉकीज होते हुये भारत टॉकीज की ओर जा सकेंगे। जनता प्रवेश द्वार गेट-3 विजय द्वार पुलिस पेट्रोल पंप के सामने एवं गेट-4 शौर्य द्वार एम.व्ही.एम कॉलेज ग्राउंड , गेट-5 केंटीन द्वार और क्षिप्रा भवन के पास से जनता प्रवेश द्वार बनाया गया है।

भारत टॉकीज से रोशनपुरा की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन लिली टॉकीज पी.एच.क्यू. तिराहा, खटलापुरा, मछलीघर, बाणगंगा, होते हुये रोशनपुरा की ओर जा सकेगें। बस स्टैंड , रेलवे स्टेशन से टी.टी.नगर, न्यू मार्केट की ओर आने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें भारत टॉकीज से होते हुये पुल बोगदा, प्रभात चैराहा,सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, मैदा मिल तिराहा, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, ईओडब्ल्यू ऑफिस के सामने, बीएसएनएल तिराहा, प्रेस कॉम्प्लेक्स, डीबी मॉल, बोर्ड ऑफिस चौराहे होते हुये जाएंगी।

 

पास प्रवेश मार्ग

पार्किंग स्थल 01 लाल पास सत्कार द्वार (गेट-01) कांच गेट के सामने/सांस्कृतिक मंच के सामने 02 पीला पास प्रबंध द्वार (गेट-06) बैंड स्कूल के सामने 03 हरा पास प्रबंध द्वार (गेट-06) मोतीलाल स्टेडियम 04 नीला पास विजय द्वार (गेट-03) हॉर्स राइङ्क्षडग मैदान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Hk0K7Cl
via

No comments