MP Budget Session: चार माह के लिए बजट का प्रावधान, यह है लेखानुदान की खास बातें - Web India Live

Breaking News

MP Budget Session: चार माह के लिए बजट का प्रावधान, यह है लेखानुदान की खास बातें


प्रदेश सरकार सोमवार को सदन में नए वित्तीय वर्ष 20२४-25 का लेखानुदान पेश करेगी। इसमें चार माह के लिए बजट राशि का प्रावधान किया गया है। वैसे तोबजट में कोई नई घोषणा नहीं होगी, लेकिन मौजूदा केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को चालू रखने के लिए बजट प्रावधान रहेगा। सरकार का फोकस गरीब कल्याण, महिला, किसान, युवाओं, कर्मचारियों पर भीहै। लेखानुदान में इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा लेखानुदान पेश करेंगे। डॉ. मोहन यादव सरकार का यह पहला बजट होगा। संपूर्ण बजट जुलाई में पेश होगा।

 

चार माह के लिए लेखानुदान आज हेली पर्यटन

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सोमवार को सदन में लेखानुदान पेश करेंगे। इसमें चार माह के खर्च के लिए राशि की मांग रहेगी। यह करीब एक लाख करोड़ रुपए होगी। जुलाई में सरकार बजट पेश करेगी। यह आठ माह का होगा। लेखानुदान में नई घोषणाओं की संभावना कम है। चालू योजनाओं को जारी रखने के लिए बजट प्रावधान किया जा रहा है।

पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और सीएम हेली टूरिज्म योजना में राशि का प्रावधान किया जा रहा है। हेली टूरिज्म के तहत तीर्थ यात्रियों को हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध कराना है। सरकार लोकसभा चुनाव से पहले इसे शुरू करने की तैयारी में है। एयर एंबुलेंस सेवा की सौगात मिल सकती है। इसके लिए अलग से बजट प्रावधान होगा। इसी तरह 23 जिलों में पीएम जनमन योजना शुरू करने के लिए भी बजट में राशि का प्रावधान किया जा रहा है। कर्मचारियों को डीए लेखानुदान में कर्मचारियों और किसानों के लिए भी प्रावधान किया जा रहा है। कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता अभी 42 प्रतिशत है। इसे केंद्र के समान 46 प्रतिशत किया जाना है, इसलिए कर्मचारियों को चार प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते की सौगात मिल सकती है। इसी तरह किसानों को बिना ब्याज कर्ज भी जारी रहेगा।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/I5kl0wT
via

No comments