POLITICS: खटिया के इंतजाम में जुटे कांग्रेसी, यहां खाट पंचायत करेंगे राहुल गांधी - Web India Live

Breaking News

POLITICS: खटिया के इंतजाम में जुटे कांग्रेसी, यहां खाट पंचायत करेंगे राहुल गांधी

 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को मप्र में प्रवेश करेगी। यात्रा 4 को ब्यावरा पहुंचेगी। रोड शो के माध्यम से वे पीपल चौराहा पहुंचेंगे। सभा खुली गाड़ी में से होगी। 5 को पचोर के पास स्थित भाटखेड़ी गांव में खाट पंचायत होगी। इसके जरिए राहुल प्रदेश के किसानों को संबोधित करेंगे। करीब 100 खाट (खटिया) का इंतजाम कांग्रेसियों ने किया है। राजगढ़ के अलावा अन्य जिलों के किसान भी पहुंचेंगे।

 

 

शाह के भी अहंकार का अंत होगा

ग्वालियर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे रावण के अहंकार की तरह बात करते हैं। रावण की तरह शाह के अहंकार का भी अंत होगा। पर्ची का सीएम दिया: पटवारी ने यह भी कहा कि प्रदेश में पर्ची का सीएम शाह ने दिया। विधायकों के हाथ में पर्ची थमा दी। पर्ची से मोहन यादव सीएम बने। पर्ची के सीएम ने प्रदेश को अपराध, भ्रष्टाचार व कर्ज में नंबर वन बना दिया है।

 

 

स्टेडियम में होगी सभा

राहुल की सभा मुरैना हेतमपुर (हाईवे) के बजाय अब हर के भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में होगी। मंगलवार को तैयारियों के सिलसिले में जीतू मुरैना पहुंचे।

 

 

न्याय यात्रा का शैड्यूल

3 मार्च: ग्वालियर जिले के मोरखेड़ा में आदिवासी संवाद। पूर्व सैनिकों से चर्चा।
4 मार्च: भाटखेड़ी जिला राजगढ़ में किसान संवाद।
5 मार्च: शाजापुर में विद्यार्थियों से परीक्षार्थी संवाद। राहुल उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन। युवा अधिकार रैली।
6 मार्च: बडऩगर में राहुल महिलाओं से संवाद करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/WMU0wsO
via

No comments