मध्यप्रदेश में दो-तीन दिन और बढ़ेगा तापमान, 29 को पड़ सकती हैं बौछारें फिर मिलेगी गर्मी से राहत - Web India Live

Breaking News

मध्यप्रदेश में दो-तीन दिन और बढ़ेगा तापमान, 29 को पड़ सकती हैं बौछारें फिर मिलेगी गर्मी से राहत

मध्यप्रदेश में इन दिनों गर्मी जोर पकड़ने लगी है। अधिकांश स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर इन दिनों अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच चल रहे हैं। दमोह में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया। इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

मार्च के आखिरी सप्ताह में गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेश में अनेक स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ भी गुजर रहा है, इसके कारण हल्की नमी से भोपाल समेत कुछ स्थानों में आंशिक बादल दिखाई दे रहे हैं, लेकिन राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण मौसम में अब भी गर्माहट है। इन गर्म हवाओं का प्रभाव अभी दो-तीन दिन और बढ़ेगा। जिससे तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
इसके बाद कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

अभी दो तीन दिन बढ़ोतरी, फिर हल्की गिरावट
मौसम विभाग की फोरकास्ट इंचार्ज डॉ दिव्या सुरेंद्रन का कहना है कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है, इसलिए कुछ स्थानों पर आंशिक बादल बन रहे हैं। फिलहाल तीन चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 26 और 29 को फिर पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है। अगर इसका प्रभाव हुआ तो हो सकता है कि 29 और 30 को प्रदेश में कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ें। इसके बाद से तापमान में हल्की गिरावट होगी जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

तापमान कहां कितना
- दमोह 40

- टीकमगढ़ 39
- गुना 38.5

- सागर 38.5
-नर्मदापुरम 38.5

- खंडवा 38.1
- भोपाल 36.9



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BtGHUK1
via

No comments