शादी में बैंड-बाजा बजाने जा रहे हैं तो जरा ठहरिए - Web India Live

Breaking News

शादी में बैंड-बाजा बजाने जा रहे हैं तो जरा ठहरिए

भोपाल. चुनाव के इस मौसम में आपके घर में शादी-ब्याह है तो ये खबर आपके लिए ही है। आचार संहिता लागू होने की वजह से अब तमाम पाबंदियों के साथ शादी ब्याह से पहले कई इंतजामों के लिए प्रशासन की इजाजत जरूरी हो गयी है। बैंड-बाजा बजाने के लिए अनुमति लेनी होगी। परमिशन न होने पर बैंड-बाजे जब्त किए जा सकते हैं। इसी के साथ सड़क पर बारात निकालने, डीजे बजाने की अनुमति भी जरूरी है। ्रप्रदेश में पहले चरण का मतदान 19 अप्रेल को है। जबकि, भोपाल में मतदान ७ मई को होगा। इसके पहले 18 अप्रेल से विवाह मुर्हूत भी शुरू हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी अनुमतियां ले लें। ताकि किसी तरह की परेशानी न आए।
अप्रेल माह में 18 से 22 तक सिर्फ पांच दिन विवाह मुर्हूत है। मई और जून में लग्न मुर्हूत नहीं हैं। 22 अप्रेल के बाद जुलाई में ही शादियों की शुरुआत होगी। इसलिए इन पांच मुर्हूतों में जमकर शादियां होने की उम्मीद हैं। खरमास की वजह से फिलहाल शादियों पर विराम लगा है। खरमास 14 अप्रेल को खत्म हो रहा है। तब ५ दिन शादियों के शुभ मुहूर्त हंै। ज्योतिष मठ संस्थान के पं. विनोद गौतम का कहना है कि 23 अप्रेल से शुक्र अस्त हो रहे हैं, जो 30 जून को उदित होंगे, इसी बीच 6 मई से 2 जून तक गुरु भी अस्त रहेंगे। गुरु बल और शुक्र बल देखकर ही विवाह के योग बनते है। दोनों में अगर कोई भी अस्त है, तो उस स्थिति में विवाह कार्य नहीं होते हैं।
शादियों के लिए बुकिंग
अप्रेल की शादियों के लिए टेंट से लेकर शादी हाल सहित अन्य की बुकिंग हो चुकी है। भोपाल टेंट लाइट कैटर्स एसोसिएशन के रिंकू भटेजा का कहना है कि 18 से 22 अप्रेल तक उनके पास शादियों की करीब 15 बुकिंग है। इसमें 18 और 19 की ज्यादा बुकिंग हंै।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lTbuLeF
via

No comments