शर्मिला टैगोर भोपाल पहुंचीं,नवाब खानदान के नाशिर रसीद के श्रृद्वांजलि कार्यक्रम में शामिल
भोपाल. शहर के मशहूर जहांनूमा पैलेस होटल के मलिक नादिर रशीद द्वारा आत्महत्या करने के बाद पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया है। श्यामला हिल्स थाना प्रभारी रामबरन विमल की टीम इस मामले में मृतक नादिर रशीद की पत्नी सोनिया रशीद के बयान लेने के लिए शनिवार को एक बार फिर श्यामला कोठी निवास पर पहुंची। शनिवार को नादिर रशीद की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर भोपाल आई हुई थीं। दिवंगत नादिर रशीद की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में शहर के नागरिक एवं उनके मित्र पहुंचे थे। परिवार की व्यस्तता की वजह से श्यामला हिल्स पुलिस ने बयान दर्ज करने की कार्रवाई को स्थगित कर दिया और वापस लौट गई। मौके पर फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने नादिर रशीद को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पण की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हिम्मत बंधाने का प्रयास भी किया। उल्लेखनीय है कि जहांनूमा पैलेस होटल के मालिक नादिर रशीद ने अपनी लाइसेंसी राइफल से घर के बाथरूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/G4vXSR2
via
No comments