बड़ा फैसला: मीडियाकर्मी जरूरी सेवा की लिस्ट में शामिल, पोस्टल बैलेट से डालेंगे वोट - Web India Live

Breaking News

बड़ा फैसला: मीडियाकर्मी जरूरी सेवा की लिस्ट में शामिल, पोस्टल बैलेट से डालेंगे वोट

Lok Sabha election 2024 Essential Service list- मध्यप्रदेश में चार चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार पत्रकारों के लिए भी वोट डालने की अलग से व्यवस्था की गई है। दिनरात फील्ड में दौड़ने वाले पत्रकार कई बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने से छूट जाते हैं, ऐसे में चुनाव आयोग ने उनके लिए डाक मतपत्रों से वोट डालने की व्यवस्था की है।

मध्यप्रदेश में सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा है। इस बार पोस्टल वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर बताया है कि अब मीडियाकर्मी भी लोकसभा चुनाव में प्रतिभागी बन पाएंगे। आयोग ने उन्हें डाक मत पत्र (पोस्टल बैलेट पेपर) के जरिए वोट डालने की व्यवस्था की है। हालांकि यह सुविधा केवल उन्हीं पत्रकारों को मिलेगी जिन्हें चुनाव आयोग ने प्राधिकार पत्र जारी किया है। यह व्यवस्था मध्यप्रदेश सहित देशभर के मीडियाकर्मियों के लिए दी गई है। मीडियाकर्मियों के साथ ही जरूरी सेवाओं में लगे कर्मचारी भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

 


लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण, इन सीटों पर शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

 

 

फिर मतदान केंद्र में नहीं कर पाएंगे वोटिंग

मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि यह बात कई बार आती थी कि चुनाव कार्य में लगे होने के कारण पत्रकार अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर पाते थे। इसलिए चुनाव आयोग ने यह व्यवस्था बनाई है। यह पहली बार है जब यह व्यवस्था बनाई गई है। अधिकृत पत्रकारों को डाक मतपत्र के जरिए मतदान की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे जो यह प्रमाणित करेंगे कि संबंधित पत्रकार वास्तव में चुनाव कार्य के लिए अधिकृत है या नहीं। एक बार आवेदन कर दिया तो मीडियाकर्मी को मतदान केंद्र में जाकर वोट डालने का अधिकार खत्म हो जाएगा।

 

 

चार चरण में होंगे मध्यप्रदेश में चुनाव

  • पहला चरण — 19 अप्रेल

सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा

  • दूसरा चरण— 26 अप्रेल

टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल

  • तीसरा चरण— 7 मई

मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़

  • चौथा चरण— 13 मई

देवास, उज्जैन, इंदौर, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन, खंडवा

 

  • 4 जून 2024

मध्यप्रदेश देशभर के ज्यादातर राज्यों के चुनावों का रिजल्ट 4 जून को आएगा।

 

 

 

-------------------------------------------------------------------------------------

एमपी में 29 सीटों पर होंगे चुनाव

मध्यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है, जिसमें से 28 सीटें भाजपा के पास है और कांग्रेस के पास केवल एक सीट है, वो है छिंदवाड़ा। भाजपा इस बार छिंदवाडा़ सीट भी जीतने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस ने भी इस बार एक सीट से बढ़कर प्रदेश की कई सीटों को जीतने का दावा किया है। इस बार चुनाव दिलचस्प हो गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/sGjg89B
via

No comments