Train Reservation: होली पर रेलवे देगा कंफर्म टिकट, इन ट्रेनों में बुकिंग शुरू - Web India Live

Breaking News

Train Reservation: होली पर रेलवे देगा कंफर्म टिकट, इन ट्रेनों में बुकिंग शुरू

Train Seat Availability for Indian Railways Reservation- होली पर यदि आप घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अभी से अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक करना शुरू कर दें। यदि वेटिंग टिकट मिल रहा है तो उसे लेकर सुरक्षित रख लें क्योंकि होली के आसपास लंबी दूरी की रेलगाडिय़ां में नो रूम एवं रिग्रेट के हालात अभी से बनने लगे हैं।

कंफर्म बर्थ दिलवाने के लिए रेलवे ने इस बार भोपाल एवं रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 20 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है इसके बावजूद प्रतिदिन ओवर वेटिंग की नौबत बन रही है। बात करें सड़क परिवहन की तो नेशनल परमिट पर चलने वाली टूरिस्ट बसों में फ्लेक्सी फेयर सिस्टम लागू रहेगा। यानि यात्रियों की संख्या के हिसाब से रूट का किराया तय होगा। हवाई कंपनियों ने एकमात्र विकल्प के उड़ानों का किराया अभी से महंगा कर दिया है जिसके और ऊपर जाने की संभावना है। पहले ही रेलवे में लाइन मेंटेनेंस पर ट्रेनें कैंसिल होने से परेशानी से यात्री जूझ रहे हैं। अब त्योहार में भी आवाजाही में परेशानी होगी।

 

 

ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

09343-44 डॉ.अंबेडकर नगर-पटना साप्ताहिक
09011-12 उधना-मालदा टाउन साप्ताहिक
09033-34 उधना-बरौनी स्पेशल ट्रेन
09525-26 ओखा-नाहरलगुन साप्ताहिक
03241-42 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरु
02187-88 रीवा-सीएसएमटी साप्ताहिक
02132-31 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक
02134-33 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस
01665-66 रानी कमलापति-अगरतला
02186-85 रानी कमलापति-रीवा

 

 

भोपाल से फ्लाइट का किराया

यदि आप फ्लाइट से अपने घर जाना चाहते हैं तो संबंधित शहर की फ्लाइट टिकट बुक करा सकते हैं। नीचे दिए चार्ट में देखकर किराया जान सकते हैं। यह किराया भोपाल से संबंधित शहरों के लिए है। यदि प्री-बुकिंग कराते हैं तो कम खर्च में टिकट बुक हो सकती है। यदि स्पाट फेयर में यात्रा करते हैं तो आपको डबल किराया देना पड़ सकता है।

 

 

शहर स्पॉट फेयर प्री-बुकिंग फेयर

दिल्ली

7018 रूपये 4393 रूपये
मुंबइ 12373 रूपये 5338 रूपये
बेंगलुरू 14077 रूपये 9793 रूपये
हैदराबाद 20038 रूपये 11533 रूपये
अहमदाबाद 11638 रूपये 6459 रूपये
रायपुर 14263 रूपये 4183 रूपये
उदयपुर 4544 रूपये 3159 रूपये
जयपुर 6053 रूपये 4142 रूपये
गोवा 6786 रूपये 4390 रूपये
आगरा 3201 रूपये 1575 रूपये

 

 

होली की वेटिंग क्लीयर करने के लिए अतिरिक्त रेल गाडिय़ों की व्यवस्था की जा रही है प्रयास यही है कि सभी को कंफर्म टिकट उपलब्ध कराई जा सके।
-सौरभ कटारिया, सीनियर डीसीएम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cReLCm8
via

No comments