पूर्व सांसद की पत्नी के बैग से भोपाल एयरपोर्ट पर मिले 2 जिंदा कारतूस, पुलिस ने हिरासत में लिया - Web India Live

Breaking News

पूर्व सांसद की पत्नी के बैग से भोपाल एयरपोर्ट पर मिले 2 जिंदा कारतूस, पुलिस ने हिरासत में लिया


भोपाल। राजधानी के राजाभोज एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक महिला यात्री के बैग में जांच के दौरान 2 जिंदा कारतूस पाए गए। महिला पूर्व सांसद की पत्नी है। फिलहाल महिला को यात्रा करने से रोक दिया गया है। उससे गांधी नगर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पूर्व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर की पत्नी जेट एयरवेज की फ्लाइट से नई दिल्ली जा रही थीं। लेकिन एयरपोर्ट पर जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 2 जिंदा कारतूस निकले। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जब इस बारे में उनसे पूछा तो वो इधर-उधर की बातें करने लगीं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें यात्रा करने से रोक दिया।
सुरक्षाकर्मियों ने दिखाई सख्ती, हिरासत में लिया : संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया। उन्हें रोका गया तो उन्होंने एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लेकर गांधी नगर थाने भेज दिया। जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एयपोर्ट पर पकड़े जाने की सूचना मिलते ही उनके परिजन और परिचित थाने पहुंच गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला के खिलाफ आर्मस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

No comments