बिरला मंदिर के पास फिल्टर प्लांट से गैस रिसाव, आसपास धुआं ही धुआं, सांस लेने में हो रही तकलीफ - Web India Live

Breaking News

बिरला मंदिर के पास फिल्टर प्लांट से गैस रिसाव, आसपास धुआं ही धुआं, सांस लेने में हो रही तकलीफ



भोपाल। राजधानी भोपाल में बिरला मंदिर के पास फिल्टर प्लांट से गैस लीकेज का मामला सामने आया है। ये प्लांट भेल का है और बिरला मंदिर के पास स्थित है, जहां पर शुक्रवार को सुबह क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ। इससे आसपास धुआं ही धुआं छा गया। पूरे इलाके में लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गैस के रिसाव की सूचना मिलते ही भेल से अधिकारियों और कर्मचारियों का अमला मौके पर पहुंचा। उन्होंने आनन-फानन गैस रिसाव को बंद कराया। इसके बाद डैमेज सिलेंडर को दुरुस्त कराया गया। आधे घंटे की रिसाव में आसपास की कालोनी के लोगों का सांस लेना दूभर हो गया था।

- असल में, प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ, जिसकी बदबू इतनी तेज थी कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। मौके पर भेल की टीम मौजूद रही है। नगर निगम के फायर ब्रिगेड अमले ने गैस रिसाव पर आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया। फिल्टर प्लांट भेल का है, जहां पर बड़े तालाब से पानी लाया जाता है और यहां से फिल्टर होकर भेल सप्लाई किया जाता है। बताया जा रहा है कि गैस के कुछ सिलेंडर डैमेज कंडीशन में है। ऐसे में कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पांच साल पहले भी क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ था। जिससे कई लोग बीमार हो गए थे।

भेल का वाटर फिल्टर प्लांट :यहां पर बड़े तालाब से पानी नगर निगम उपलब्ध कराता है। इसकी क्षमता हर रोज 225 लाख लीटर पानी साफ करता है। इसके बाद पानी भेल में सप्लाई किया जाता है।

No comments