सीएम के कार्यक्रम में हंगामा: कांग्रेस सांसद को कार्यक्रम में नहीं बुलाने पर कांग्रेस विधायक ने जताई आपत्ति, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें भी मंच से उतारा - Web India Live

Breaking News

सीएम के कार्यक्रम में हंगामा: कांग्रेस सांसद को कार्यक्रम में नहीं बुलाने पर कांग्रेस विधायक ने जताई आपत्ति, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें भी मंच से उतारा


गुना |  मध्य प्रदेश के गुना में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया, जब कांग्रेस विधायक महेन्द्र सिंह को सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मंच से उतार दिया। दरअसल यहां के लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को न बुलाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी| जिसके बाद कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह सिसौदिया मंच पर पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मंच से नीचे कर दिया| विधायक ने धक्का देकर मंच से नीचे उतारने का आरोप लगाया है| इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे | 
दरअसल, सोमवार को यहां विकास पर्व, किसान महासम्मेलन के साथ शिवपुरी-गुना और गुना-ब्यावरा फोरलेन प्रोजेक्ट का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया था| कार्यक्रम में केंद्रीय भूतल, परिवहन, राजमार्ग एवं जल संसाधन नितिन गडकरी और सीएम शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे | वहीं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को न बुलाए जाने पर कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह सिसौदिया मंच पर पहुँच गए और उन्होंने माइक से कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा करनी चाही तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें धकेलकर मंच से उतार दिया। घटना के वक्त केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज मंच पर मौजूद थे| विधायक सिसौदिया का आरोप है कि क्षेत्रीय सांसद को न बुलाना और उनका नाम शिलालेख पर न लिखा जाना क्षेत्र की जनता का अपमान है| 
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बोलना शुरू किया तो आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी| इस बीच क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम आमंत्रण पत्र में न होने के आरोप लगाते हुए बमोरी के कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह सिसौदिया मंच पर पहुँच गए और सिंधिया के समर्थन में नारेबाजी की, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जैसे तैसे नीचे उतारा|  बाद में विधायक सिसौदिया ने सुरक्षाकर्मियों पर उन्हें धक्का देकर मंच से उतरने का आरोप लगाया| इससे पहले इसी मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं ने कैंट थाने के सामने भूतल, परिवहन, राजमार्ग एवं जल संसाधन मंत्री व सीएम को काले झंडे दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने कई नेताओं को सांकेतिक तौर पर गिरफ्तार भी किया।   सिसौदिया का आरोप है कि जिस परियोजना को सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री रहते मंजूर कराया, उसके भूमि पूजन शिलालेख पर उनका नाम न होना क्षेत्र को अपमानित किया जाना है| भाजपा के लोग किसी भी मौके पर अपना ओछापन दिखा ही देते हैं|

अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com

No comments