पर्यावरण बचाने भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ गिदवानी पार्क में किया पौधरोपण
संत हिरदाराम नगर। पर्यावरण बचाने के लिए संत हिरदाराम नगर में भाजपा नेताओं ने पौधरोपण किया। यहां गिदवानी पार्क में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष राम बंसल, मण्डल अध्यक्ष चन्दू भैया, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष नितिन दुबे, सूरज यादव, बबलू चावला, महेश खटवानी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हरीश बिनवानी, शेट्टी चंदनानी, शीला शामनानी, नीलेश हिंगोरानी, भारती मूलचंदानी, रामू केवट, श्रीमती कमलेश श्रीवास्तव, सुमित आहूजा, सूरज किशनानी सहित युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com

No comments