संसद में राहुल गांधी ने आंख मारी, वो भ्री 'प्रिया प्रकाश' के अंदाज में
दिल्ली। संसद में शुक्रवार को राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को गले लगाकर ऐतिहासिक मिसाल पेश की तो वहीं अपनी एक और हरकत की वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे. राहुल गांधी जब पीएम मोदी को गले लगाकर लौटे तो उन्होंने संसद में एक आंख मारकर कुछ इशारा भी किया.
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर का भी इसी अंदाज में एक वीडियो वायरल हुआ था. फिर क्या राहुल के इस आंख मारने की हरकत की सोशल मीडिया में प्रिया प्रकाश के अंदाज से तुलना होने लगी.
आपको बता दें कि आज लोकसभा में गजब वाकया देखने को मिला. राहुल की आंख मारने की हरकत से पहले यह घटना हुई. राहुल गांधी अपना भाषण खत्म करने के बाद अपनी सीट से तेजी से चलकर पीएम मोदी की सीट तक पहुंचे, उनसे हाथ मिलाया और उनको गले से लगाया।
पीएम ने राहुल के कान में फूंका 'सीक्रेट मंत्र' : अपने व्यंग्यात्मक भाषण को खत्म करने के बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी को गले लगा लिया. जब यह वाक्या हुआ तो सभी एक बार फिर हंस दिए. जब राहुल ने मोदी को गले लगाया तो मोदी ने धीरे से उनके कान में कुछ बातें कहीं, हालांकि उसे राहुल के अलावा कोई और नहीं सुन पाया. पर राहुल सुनकर जरूर मुस्कुरा दिए.
इसके पहले राहुल ने कहा था कि मोदी मेरा भाषण सुनने के बाद मुझसे नजर मिलाने लायक नहीं है. वे यहां वहां तांक झांक कर रहे हैं. जिसे सुनकर मोदी ठहाके मार कर हंस दिए थे. राहुल ने यह भी कहा कि एमएसपी को लेकर मोदी जी ने नया जुमला दिया है. बाहर देशों में बोला जाता है कि हिंदुस्तान में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. सरकार महिलाओं की रक्षा नहीं कर पा रही है. यहां गैंगरेप और महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है.
लोग मुझे पप्पू बोलें, मुझे फर्क नहीं पड़ता : उन्होंने कहा कि जब मैं अंदर गया तो मोदी जी के सांसद बोले की मैं बहुत अच्छा बोला. मोदी और अमित शाह सत्ता छोड़ना नहीं चाहते. अकाली दल की नेता मेरी तरफ देखकर मुस्कुरा रही थीं. बीजेपी और आरएसएस ने मुझे धर्म का मतलब समझाया है. आपके लिए मैं पप्पू हो सकता हूं, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.
बीजेपी सांसद ने कहा-यह संसद है, 'मुन्नाभाई' का 'पप्पी-झप्पी एरिया' नहीं
मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के पहले अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा जारी है. अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में बोलते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने एक काम नहीं किया और बीजेपी के लोग भी दुखी हैं. उन्होंने कहा कि खाद, बीज, सिंचाई सब महंगी हो गई. उन्होंने कहा कि किसान संपन्न होगा, तो देश संपन्न होगा लेकिन मोदी खुद को संपन्न बनाने में जुटे हैं.
वहीं दूसरी ओर राहुल के मोदी को गले लगाने की घटना पर चुटकी लेते हुए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि "पप्पू जी, अगर आप 'मुन्नाभाई' बनना चाहते हैं, तो मुंबई जाएं... 'पप्पी-झप्पी' की राजनीति पिक्चरों में होती है, पार्लियामेंट में नहीं. यहां तक की कौर ने मीडिया के सामने कहा कि मैंने भाषण के बाद राहुल से पूछा था कि आज कौन-सा नशा करके आए हो, वह मेरी बात नहीं समझे..."
बीजेपी सांसद किरण खेर ने कहा, "राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए... वह हमारे मंत्रियों को बिना किसी सबूत के निशाना नहीं बना सकते... वह सदन में ड्रामा कर रहे थे, और मोदी जी को गले लगा रहे थे... मुझे लगता है, उनका कदम बॉलीवुड होगा... हमें उन्हें वहां भेजना ही होगा..."



No comments