नोएडा हादसा: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा - Web India Live

Breaking News

नोएडा हादसा: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा



नोएडा । ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में दो इमारतों के ढहने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है। घटना में अब तक मृतकों की संख्या 9 हो गई है। पुलिस ने इस मामले में बिल्डर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया गया है। एनडीआरएफ की टीम अब भी घटनास्थल पर मौजूद है जो मलबे को हटा रहे हैं।


मंगलवार देर रात हुआ था हादसा:
ये इमारतें मंगलवार रात करीब 10 बजे ढह गई थीं। मलबे में 30 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। 9 शव निकाले जा चुके हैं। जमींदोज दोनों इमारतें छह मंजिला थीं। इनमें से एक निर्माणाधीन थी, जबकि दूसरी में कुछ परिवार रह रहे थे। निर्माणाधीन इमारत में भी कुछ मजदूर अपने परिवार के साथ रह रहे थे। चश्मदीद के मुताबिक, निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक भरभरा कर गिर गई। इसके मलबे की चपेट में आने से दूसरी बिल्डिंग भी गिर गई।



सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश:
घटना का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने जिला प्रशासन को तत्काल एनडीआरएफ की सहायता से हर संभव मदद मुहैया कराने व घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

No comments