फिसली राहुल गांधी की जुबान : बोले मोदी बार नहीं जाते, जमकर उड़ी खिल्ली
दिल्ली । लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बोल बिगड़ गए। भाषण के दौरान उनके मुंह से निकल गया कि प्रधानमंत्री मोदी बार नहीं जाते। इस पर नरेंद्र मोदी समेत पूरा सदन हंसी नहीं रोक पाया। इसके बाद उन्होंने मौके की गंभीरता को समझाा और अपने बोल सुधारते हुए बोले- प्रधानमंत्री देश से बाहर जाते हैं। इससे पहले ही भाजपा नेताओं ने भूकंप वाले बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज कसने शुरू कर दिए। सांसद गिरिराज सिंह ने कहा- भूकंप के मजे लेने के लिए तैयार हो जाइए।
मोदी जी ने करोड़ों लोगों को बर्बाद कर दिया : जीएसटी को लेकर भी राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी कांग्रेस सरकार लाई थी, लेकिन उस वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेन्द्र मोदी ने इसका विरोध किया था। कांग्रेस भी एक देश एक टैक्स के समर्थन में थी, लेकिन भाजपा ने इसका समर्थन नहीं किया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने पैट्रोल-डीजल को भी जीएसटी के दायरे में रखा था, लेकिन भाजपा ने इसे जीएसटी से बाहर कर दिया। जीएसटी में स्लैब तय कर दिए। छोटे-छोटे दुकानदार तबाह हो गए, उनका व्यापार खत्म हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी जी ने करोड़ों लोगों को बर्बाद कर दिया।

No comments