गाजियाबाद: मुस्लिम युवक हिंदू लड़की से शादी करने जा रहे था, भीड़ ने कोर्ट परिसर में ही पीटा
दिल्ली। गाजियाबाद के मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस में हिंदू लड़की से शादी करने आए मुस्लिम युवक की लोगों ने जमकर पिटाई लगा दी। कोर्ट परिसर में ही लोगों ने एक मुस्लिम युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि मुस्लिम युवक अपने साथ कंपनी में काम करने वाली एक लड़की से शादी करने मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस आया था। वह एक हिंदू लड़की से शादी करना चाहता था। इस घटना का वीडियो सामने आया है।
सोमवार को युवक और युवती कोर्ट में वकील से बात कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के साथ युवक की कहासुनी हुई और उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। खबर मिलने पर पुलिस युवक और युवती को थाने ले आई। दोनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। हालांकि, पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मारपीट और शांति भंग करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
कई साल से साथ रह रहे हैं : एसपी सिटी, आकाश तोमर ने बताया कि लड़की उत्तरप्रदेश के बिजनौर और लड़का मध्य प्रदेश के भोपाल का रहने वाला है। दोनों बालिग हैं और मर्जी से शादी करना चाहते हैं। कुछ सालों से साथ भी रह रहे हैं।

No comments