मध्य प्रदेश में सरकार बनानी है तो समाजवादियों को साथ रखना होगा- अरुण यादव से मिलकर बोले अखिलेश - Web India Live

Breaking News

मध्य प्रदेश में सरकार बनानी है तो समाजवादियों को साथ रखना होगा- अरुण यादव से मिलकर बोले अखिलेश

भोपाल. दो दिवसीय भोपाल दौर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादवशुक्रवार को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव के घर पहुंचे। यहां उन्होंने गठबंधन और पार्टी को लेकर चर्चा की। अरुण यादव से मिलने के बाद अखिलेश यादव मीडिया से रुबरु हुए। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी और अरुण यादव जी के पिता के संबंध बहुत पुराने हैं। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं। पिता जी के संबंध आज भी कायम हैं। अरुण यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस से भी मेरे अच्छे संबंध हैं। मैं अरुण यादव को सपा में आने का भी ऑफर दे चुका हूं। 
अरुण यादव से मिलने के बाद गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये परिवारिक संबंध हैं। जबकि दलों के संबंध अलग हैं। दलों के भी संबंध अच्छे हैं। अगर दो दलों के संबंध से जनता को फायदा हो, उनका विकास हो सके तो हम इस पर जरूर विचार करेंगे। हमारे बुज़ुर्गो ने जो शुरूआत की है, हम उसे आगे बढ़ा रहे हैं। अगर मध्य प्रदेश जीतना है तो समाजवादियों को साथ रखना होगा। 
केंद्र सरकार ने किसानों से झूठ बोला है : लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर अखिलेश ने कहा कि आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा है। हमें केंद्र की सत्ता में आने के बाद सरकार का पहला दिन याद करना चाहिए, जो बीजेपी ने वादे किए। संकल्प पत्र पर बात होनी चाहिए। जो नए शहरों को बसाने को लेकर था। मध्यप्रदेश का तो पता नहीं, लेकिन उत्तर प्रदेश में एक भी स्मार्ट सिटी नहीं बनी। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने कहा था कि हम किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, मगर इन्होंने तो एमएसपी के फार्मूले को ही बदल दिया। आज पूरे देश का हाल बुरा है। रोजगार के लिए युवा भटक रहा है, किसान आत्महत्या कर रहा है।  

उन्होंने शिवराज सरकार पर निशाना साधा :अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में चुनाव हैं, इसलिए सभी राजनीतिक दलों का प्यार मध्यप्रदेश से बढ़ेगा। सरकार हमसे ज्यादा बोलेगी। न जाने कौन सी खीर खिलाएगी। फिर से सरकार में आने की कोशिश करेगी। मैच जीतना है तो फ्रांस से सीखो। कम गेंद रखने के बाद भी उन्होंने फुटबाल वर्ल्ड कप जीत लिया।

भोपाल में दो दिन से अखिलेश, पर कमलनाथ से नहीं हुई मुलाकात : समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन के भोपाल दौरे पर हैं। वो गुरुवार सुबह यहां पहुंचे थे। वो मुख्य तौर पर गठबंधन के लिए चर्चा यहां आए हैं, लेकिन अभी तक कमलनाथ से उनकी मुलाक़ात नहीं हुई है। कल से लेकर आज तक सिर्फ फोन पर दोनों नेताओं के बीच 3 बार बात हो चुकी है। दोनों नेताओं ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा और अगले साल होने वाले आम चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। दोनों के बीच गठबंधन की रूपरेखा पर बात हुई। 

 में सरकार बनानी है तो समाजवादियों को साथ रखना होगा-  अरुण यादव से मिलकर भले अखिलेश

No comments