- मोदी रवांडा में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवांडा के राष्ट्रपति को तोहफे में 200 गाय देंगे
- मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में जिनपिंग और पुतिन से मुलाकात करेंगे
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अफ्रीका महाद्वीप के तीन देशों के दौरे पर हैं। मोदी पांच दिन के दौरे में सबसे पहले रवांडा जाएंगे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला रवांडा दौरा है। मोदी राष्ट्रपति पॉल कागामे को सामाजिक योजना में मदद के तौर पर तोहफे में 200 गाय देंगे। इन्हें वहीं से खरीदा जाएगा। इसके बाद मोदी 24 जुलाई को युगांडा जाएंगे। यहां से वे जोहानिसबर्ग में 10वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचेंगे।
मोदी ब्रिक्स में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंगए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। मोदी की जिनपिंग से तीन महीने में तीसरी जबकि पुतिन से दो महीने में दूसरी मुलाकात होगी। इससे पहले मोदी जिनपिंग से चीन के वुहान शहर में और इसके बाद शंघाई सम्मलेन में मिले थे। वहींए पुतिन से मई में रूस के सोच्चि में उनकी एक अनौपचारिक मुलाकात हुई थी। मोदी रवांडा में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे। उधरए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
रवांडा जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे मोदी, आज से तीन अफ्रीकी देशों के दौरे पर जाएंगे
Reviewed by Web India Live
on
July 22, 2018
Rating: 5
No comments