1100 मीटर की चुनरी ले, संतनगर में निकली चुनरी यात्रा
भावना मनोकामना और आस्था की चुनर लेकर भोपाल से रवाना हुए हज़ारो कांवड़िए
संत हिरदाराम जी साहिब का आशीर्वाद लेकर होशंगाबाद रवाना हुए कांवड़िए
संतनगर में चुनरी यात्रा का लगातार पांचवा वर्ष कांवड़यात्रा के पूर्व नर्मदा मैया को ओढ़ाएंगे यह चुनरी
भोपाल।
‘‘कर्मश्री’’ की कांवड़यात्रा पर रवाना होने के पूर्व 3 अगस्त को आयोजक संस्था द्वारा संतनगर में 11 सौ मीटर लंबी चुनरी की चुनरी यात्रा निकाली गयी। कर्मश्री संस्था के तत्वाधान में चुनरी यात्रा का यह लगातार पांचवा वर्ष रहा। यात्रा में पूजी गई चुनरी 4 अगस्त को कांवड़यात्रा आरंभ करने के पूर्व होषंगाबाद के सेठानी घाट पर विधिवत पूजन उपरांत माॅं नर्मदा को ओढ़ाई जाएगी। यात्रा के संयोजक-विधायक रामेष्वर शर्मा के नेतृत्व में आयोजित मां नर्मदा की विशाल चुनरी यात्रा शुक्रवार को तकरीबन दोपहर 2:30 बजे संतनगर के झूलेलाल विसर्जन घाट से शुरू होकर पूरे संतनगर का भ्रमण कर संत हिरदाराम जी की कुटिया पहुंची। यहां विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोले के भक्तों के साथ मानव सेवा की प्रतिमूर्ति संत शिरोमणि हिरदाराम जी साहिब के समाधि स्थल पर माथा टेककर आशीर्वाद ग्रहण किया। चुनरी यात्रा के पश्च्यात कांवड़ यात्री संत नगर रेल्वे स्टेशन पहुंचकर होशंगाबाद के लिए रवाना हुए। श्री शर्मा ने बताया कि चुनरी यात्रा में पूजन की गई चुनरी होषंगाबाद में 4 अगस्त की सुबह कांवड़यात्रा आरंभ होने के पूर्व सेठानी घाट पर माॅं नर्मदा को समर्पित की जाएगी। चुनरी यात्रा के दौरान मां नर्मदा की चुनर को स्पर्श करने श्रद्धालुओ का जन सैलाव संत नगर में देखने को मिला। हर कोई मां नर्मदा की चुनर को स्पर्श कर अपनी आस्था कांवड़ यात्रियों के माध्यम से मां नर्मदा को अर्पित करना चाह रहे थे।
सनातन संस्कृति का हिस्सा है चुनरी यात्रा , पवित्र नदियों को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी - रामेश्वर शर्मा
इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि संत नगर का परम सौभाग्य है कि पांच वर्षों से मां नर्मदा को अर्पित की जाने वाली चुनरी संत हिरदाराम नगर से जाती है । मां नर्मदा की यह चुनरी भावना , मनोकामना , किसान की समृद्धि , सेना के सम्मान , देश और प्रदेश के ख़ुशीहाली के प्रतीक है मां का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे आज इसी मनोकामना के साथ कांवड़िए इस विशाल चुनरी को लेकर होशंगाबाद रवाना हो रहे है । 4 अगस्त को यह चुनरी मां को अर्पित कर देश प्रदेश के ख़ुशीहाली की कामना कांवड़िए कर अपने अपने कांवड़ में मां नर्मदा का जल भरकर भोपाल के लिए रवाना होंगे । विधायक शर्मा ने कहा कि हमारी हिन्दू संस्कृति ने पर्वत, पवित्र नदियो, वायु, प्रकाश को सनातन संस्कृति में देव तुल्य बताया गया है वेद पुराणों में इन्हें विशेष स्थान देते हुए इनकी महत्वता को हिन्दू संस्कृति से सीधा जोड़ा गया है। मां नर्मदा के आंचल में मानव जीवन का भविष्य है उनके आशीर्वाद से देश और प्रदेश मे सम्पन्नता और ख़ुशीहाली है।
51 से अधिक स्थानों पर हुआ मां की चुनरी का ऐतिहासिक स्वागत ।
कांवड़यात्रा के पूर्व संतनगर में निकलने वाली चुनरीयात्रा का भव्य स्वागत श्रद्धालुओं द्वारा किया गया । झूलेलाल विसर्जन घाट से संत हिरदाराम जी साहिब की कुटिया तक 51 से अधिक स्थानों पर माँ नर्मदा जी की चुनरी का आस्था के साथ संत नगर में धार्मिक सामाजिक व्यापारिक संगठनों द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
ये रहे उपस्थित
एम आई सी सदस्य कृष्णमोहन सोनी , मंडल अध्यक्ष चन्दू भैया , राम बंसल , किसन अच्छानी , दीपा वासवानी, राहुल राजपूत , रमेश हिंगोरानी ,राजेश हिंगोरानी , पृथ्वी राज त्रिवेदी , शीला शामनानी , कुसुम चतुर्वेदी, निशा सक्सेना, राजू मीना , विश्वकर्मा समाज से भगवत विश्वकर्मा, ज्वाला विश्वकर्मा, अल्प संख्यक
मोर्चा से इरफान खान , झिंगर समाज से रमेश निर्वाण , प्रकाश डाबी, कालका चौराहा पर महेश खटवानी , ओम विद्या मंदिर से मनीष चौबे , सिंधी कॉउंसिल ऑफ इंडिया से गुलाब जेठानी , दाल एन्ड ऑइल मर्चेंड जगदीश अशवनी, डेरी पारदासनी, बर्तन एसोसिएशन नारी तोलानी , टेंगुराम आश्रम दादी विद्या देवी , लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल किरण वाधवानी, लोडिंग ऑटो एसोसिएशन से अमर भैया , रेल सुविधा समिति से परसराम आसवानी , बी वार्ड ओल्ड समिति अमित राजनी , मातृभूमि संस्था , विश्व हिन्दू परिषद दौलत सिंह चौहान वीरा स्वामी ,मोर्निंग स्पोर्ट्स क्लब कन्हैया इशरानी, थोक वस्त्र एवं व्यवसायी संघ वासुदेव वाधवानी ,मूलचंद विधानी , राधे महाराज, सम्राट एवं उत्सव समिति राजू खूब चांदनी , मनसुखानी परिवार , संस्कार स्कूल , क्राइस्ट स्कूल मेनीश मेथयू सहित अन्य संगठनों ने माँ नर्मदा की चुनरी को स्पर्श एवं पुष्प वर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत किया।



No comments