दादा वासवानी के जन्मोत्सव पर विश्वभर में होंगे कई आयोजन, संत नगर में सुनाया जाएगा दादा के सत्संग का ऑडियो - Web India Live

Breaking News

दादा वासवानी के जन्मोत्सव पर विश्वभर में होंगे कई आयोजन, संत नगर में सुनाया जाएगा दादा के सत्संग का ऑडियो


भोपाल। 2 अगस्त, गुरुवार को देश के महान संत दादा जेपी वासवानी का 100वां जन्मोत्सव विश्वभर में मनाया जाएगा। थद्दाराम ज्ञानचंदानी फाउंडेशन द्वारा संत हिरदाराम नगर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। फाउंडेशन प्रमुख नरेश ज्ञानचंदानी ने बताया कि गुरुवार को संस्कार स्कूल में सुबह 8 बजे आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद भजन-कीर्तन किया जाएगा। इस दौरान दादा वासवानी का ऑडियो सत्संग भी सुनाया जाएगा। यहां सभी 2 मिनिट का मौन भी रखेंगे। अंत मे प्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन को लेकर बसंत चेलानी, रेणु असुदानी, राजेश बेलानी, दिलीप मंगतानी, साबूमल रीझवानी, माधु चंदवानी, गुलाब जेठानी, मोहन लालवानी, कविता इसरानी सहित फाउंडेशन से जुड़े अन्य सेवादारों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर दादा का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

No comments