सीहोर नाका: बीआरटी के गेट से टकराकर फर्नीचर से भरा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर, रात 1 बजे हुआ हादसा
सीहोर नाके पर मंगलवार रात 1 बजे फर्नीचर से भरा ट्रकें अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर राशिद खान बाल-बाल बच गए। ट्रक इंदौर से आ रहा था जो कि बीआरटी के स्वागत गेट में जा घुसा। ट्रक की टक्कर से स्वागत गेट का पोल जमीन पर जा गिरा। जानकारी के मुताबिक ट्रक में आशिमा मॉल का फर्नीचर भरा हुआ था। घटना स्थल से सामाजिक कार्यकर्ता दौलत सिंह चौहान ने बताया कि सीहोर नाके पर इससे पहले भी कई एक्ससिडेंट हो चुके हैं। इसी कारण बीआरटीएस को हटाने की भी कई बार कलेक्टर तक से मांग की जा चुकी है।
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com


No comments