सूर्या ने बहन को गिफ्ट देने और सान्वी ने अपने बर्ड-डे पर साइकिल के लिए जमा की थी पॉकिट मनी, दोनों ने केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान दे दी - Web India Live

Breaking News

सूर्या ने बहन को गिफ्ट देने और सान्वी ने अपने बर्ड-डे पर साइकिल के लिए जमा की थी पॉकिट मनी, दोनों ने केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान दे दी


- यूनाइडेट मलयाली एसोसिएशन बैरागढ़ यूनिट ने अध्यक्ष को सौंपे दो लाख रुपए
भोपाल।
बैरागढ़ थाने में पदस्थ एसआई सेल्वराज पिल्लई के 8 साल के बेटे सूर्या और 5 साल की बेटी सान्वी ने अपनी पॉकिट मनी केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान में दी है। दरअसल इनके चाचा-ताऊ सहित अन्य भाई बहन केरल में रहते हैं, जो कि बाढ़ के कारण केरल में परेशान हो रहे हैं। उनसे फोन पर बातचीत के बाद दोनों बच्चों को खुद से यह महसूस हुआ कि उन्हें भी बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। इसी के चलते उन्होंने अपनी पॉकिट मनी से भरी गुल्लक यूनाईटेड मलयाली एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सौंपी दी। 
संतनगर के मिठी गोविंदराम पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र सूर्या ने बताया कि रक्षा बंधन पर उसने अपनी बहन को अच्छा गिफ्ट देने के लिए पॉकिट मनी जमा की थी। लेकिन उसे जब केरल के अल्लेप्पी इलाके में रहने वाली अपनी दूसरी बहनों व चाचा-ताऊ और पूरे केरल के लोगों पर आई मुसीबत के बारे में पता चला तो उसने राखी पर अपनी बेहन को गिफ्ट देने की बजाए केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद करना ठीक समझा। सूर्या के इस नेक काम में उसकी छोटी बहन ने भी मदद की। नवनिध स्कूल में पहली कक्षा की छात्र सान्वी ने भी अपनी पॉकिट मनी देकर अपना सहयोग दिया। पिता एसआई सेल्वराज ने बताया कि आगामी सितंबर माह की 30 तारीख को सान्वी का जन्मदिन है। अपने जन्मदिन पर साइकिल लेने के लिए सान्वी बीते कई महीनों से पॉकिट मनी जमा कर रही थी। दोनों बहन-भाई की पॉकिट मनी में करीब 700-800 रुपए निकले। जिसे गुल्लक सहित दोनों यूनाईटेड मलयाली एसोसिएशन बैरागढ़ यूनिट के पदाधिकारियों को दिए हैं।

गौरतलब है कि दोनों बच्चों में संत हिरदाराम जी के शिष्य सिद्ध भाउ की सीख ही है जो ये इस नेक काम के लिए सोच पाए। इधर सिद्ध भाउ सहित मिठी-नवनिध के टीचर्स ने भी सूर्या और सान्वी इस कार्य की प्रशंसा की है।


यूनाईटेड मलयाली एसोसिएशन बैरागढ़ यूनिट ने अध्यक्ष को सौंपे दो लाख रुपए
उपाध्यक्ष अनिल नायर ने बताया कि एसोसिएशन की बैरागढ़ यूनिट ने आपसी सहयोग से केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दो लाख रुपए की सहयोग राशि एकत्रित की थी, जिसे यूनिट के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष सी. अशोकन को सौंपी है। जो कि मुख्यमंत्री राहत कोष में राशि को जमा कराएंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में मलयाली एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए पूरे प्रदेशभर से सहयोग कार्य जारी है, जिसके तहत अब तक करीब 1 करोड़ की मदद की जा चुकी है। इसमें एसोसिएशन की ओर से पीड़ितों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। यहां आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के तोमस कोचूपूरेकल, आरएस पिल्लई, डाॅ. मणी, सुरेश भास्कर, केटी कन्नन, कलाधरन, हर्ष कुमार, सुनील भास्कर, बाईजू जाॅर्ज, मनोहरन पिल्लई सहित बड़ी संख्या में मलयाली समाज के लोग मौजूद थे।

No comments