ईद-उल-अजहा 22 अगस्त को, नमाज के वक्त तय
भोपाल। बकरा ईद भोपाल में 22 अगस्त को मनाई जाएगी। ये ऐलान मोती मस्जिद में आयोजित रुअते हिलाल कमेटी की बैठक में लिया गया। शहर काजी जनाब मुश्ताक अली नदवी ने 22 अगस्त को ईद-उल-अजहा का पर्व मनाने का ऐलान किया। इसके पूर्व उन्होंने एक दिन पहले आयोजित बैठक में 23 अगस्त को बकरा ईद मनाने का ऐलान किया था। जबकि दूसरे दिन देश के विभिन्न क्षेत्रों से चांद नजर आने की पुष्टि के बाद उन्होंने 22 अगस्त का ऐलान किया।

No comments