60 लाख में पिता ने बेचा मकान, बेटे ने दोस्तों को बांट दिए 46 लाख, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में सोने की अंगूठी तक दे दी - Web India Live

Breaking News

60 लाख में पिता ने बेचा मकान, बेटे ने दोस्तों को बांट दिए 46 लाख, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में सोने की अंगूठी तक दे दी


गर्लफ्रेंड पर रौब दिखाने एक नाबालिग ने घर में रखे 60 लाख में से 46 लाख रुपए दोस्तों को बांट दिए
जबलपुर। दोस्तों और गर्लफ्रेंड पर रौब दिखाने एक नाबालिग ने घर में रखे 60 लाख में से 46 लाख रुपए दोस्तों को बांट दिए। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब नावालिग के पिता ने बैंक में रुपए जमा करने के लिए अलमारी खोली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्ला परिवार ने कुछ दिन पहले अपना एक मकान 60 लाख रुपए में बेचा था। मकान बेचने के बदले मे मिले पूरे रुपए घर में ही रखे थे और ये बात उनका बेटा जानता था। उसने ये बात अपने दोस्तों को बताई। दोस्तों ने उससे पार्टी देने कहा। पहली बार छात्र ने अलमारी से दो लाख रुपए निकाले और दोस्तों को पार्टी दी। इसके बाद उसने अलग-अलग समय में कुल 44 लाख रुपए निकाले और दोस्तों में बांट दिए। इसके बाद गर्लफ्रेंड को जन्मदिन पर सोने की अंगूठी गिफ्ट कर दी।
- मामले का जब खुलासा हुआ तो पुलिस ने घर के नौकरों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। इस पर छात्र ने बताया कि उसने अपने 5 दोस्तों को नकद रुपए बांट दिए हैं। पुलिस ने दोस्तों को थाने में बुलाकर अधिकांश राशि बरामद कर ली है। इसके बाद छात्र और उसके दोस्तों के माता-पिता के बीच केस दर्ज नहीं कराने को लेकर समझौता हो गया।

No comments