स्वतंत्रता दिवस की 71वीं वर्षगाठ पर कुंजल वेलफेयर सोसायटी करेगी काव्य गोष्ठी का आयोजन
प्रदेशभर के 20 से ज्यादा रचनाकार हिंदी भवन में रविवार को करेंगे काव्य पाठ
भोपाल।
स्वतंत्रता दिवस की 71वीं वर्षगाँठ पर रविवार दोपहर 2 बजे से हिंदी भवन स्थित महादेवी वर्मा सभाकक्ष में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सामाजिक संस्था कुंजल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस गोष्ठी में प्रदेशभर के 20 रचनाकार काव्य पाठ करेंगे। संस्था प्रमुख प्रभा गौर ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य ब्रजेष चैहान, भोपाल को-ऑपरेटिव सेन्ट्रल बैंक अध्यक्ष जीवन सिंह मैथिल, पूर्व एसडीएम महेन्द्र सिंह, वरिष्ठ रचनाकार पंवार राजस्थानी, जहीर कुरैशी बतौर अतिथि मंच पर उपस्थित रहेंगे।
गोष्ठी में प्रख्यात रचनाकार अनु सपन, ममता वाजपेयी, घनश्याम मैथिल ’अमृत’, दिनेश मालवीय ‘अश्क’, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, चित्रांश वाघमारे, अभिषेक अरजरिया, अंशु वर्मा, जितेन्द्र परमार, आशीष यादव, शुभम चैहान, रितेश नायक, चित्रांश खरे, सांईदीप, भवानी प्रताप, अपूर्वा चतुर्वेदी, कंचन नामदेव, विशाल राजपूत, बालकवि रूमषा तिलेठे अपनी ओजपूर्ण कविताओं का पाठ करेंगे। संस्था अध्यक्ष आरएन पाटिल ने बताया कि काव्य गोष्ठी में बाल शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करती रचनाओं का पाठ भी किया जाएगा।

अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com

No comments