साधु वासवानी स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
संत हिरदाराम नगर। सुधार सभा द्वारा संचालित साधु वासवानी स्कूल की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गईं।
शिक्षाविद् विष्णु गेहानी जी ने अटल बिहारी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सरल स्वभाव के नेता थे वे हर भारतीय के दिलो दिमाग में बने रहेंगे। हमारे देश के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। ऐसे महान नेता को मेरा शत-शत नमन।
वरिष्ठ शिक्षिका जयदेवी संभानी ने अपने उद्बोधन में बताया कि अटल जी अपने आप में एक ऐसी शख्सियत थे जिनका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता है वे अटल थे अटल है और अटल रहेेगे। वे एक सच्चे राजनेता ही नहीं अच्छे व देश का सम्मान करने वाले एक सरल व सहज व्यक्त्वि के धनी थे। हम श्रद्धा से उन्हें नम आॅंखों से श्रद्धांजल अर्पित करते हैं।
विद्यालय की छात्रा कु. काजल किशनानी ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी 3 बार हमारे देश के प्रधानमंत्री बने। एक बार 5 वर्ष के लिए कई सदस्यों को मिलाकर गठन किया। दूसरी बार 13 महीने के लिए तथा तीसरी बार वे 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने थे। उन्हें भारत रत्न द्वारा भी सम्मानित किया गया था।
छात्रा नन्दनी चितारा ने इस अवसर पर एक सुंदर कविता ‘‘ मौत खड़ी थी सर पर इसी इंतजार में‘‘ प्रस्तुत की।
इस अवसर पर साधु वासवानी स्कूल के टीचर्स एवं विद्यार्थियों द्वारा माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण कर भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर उप-प्राचार्या स्वाती कलवानी, वरिष्ठ शिक्षिका जयदेवी संभानी, माया भोजवानी, नरेश फूलचंदानी, सुनीता झूरानी, ममता शेवानी आदि टीचर्स एवं छात्र-छात्राऐ उपस्थित थे।
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com
No comments