खुदाई के दौरान मरे हुए जीव का मिलना या घर में चूहों का दिखना करता है आने वाली मुसीबत की ओर इशारा - Web India Live

Breaking News

खुदाई के दौरान मरे हुए जीव का मिलना या घर में चूहों का दिखना करता है आने वाली मुसीबत की ओर इशारा


धर्म समाज। हिंदू धर्म शास्त्रों में कई ऐसे शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है जो हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास कराती हैं। शकुन शास्त्र में ऐसी कई बातें बताई गई हैं जो आने वाले समय के अच्छे या बुरे होने के बारे में बतातीं हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में जो भविष्य में होने वाली दूर्घटनाओं की ओर इशारा करते हैं।

- काले चूहों का ज्यादा संख्या में आना - अगर घर में अचानक से काले चूहे ज्यादा संख्या में आने लगें तो ये निकट भविष्य में आने वाली विपत्तियों की ओर इशारा करता है।
- कुत्ते का रोना - कोई कुत्ता घर के मेन गेट के सामने मुंह करके रोए तो घर में कोई समस्या या ये किसी की मृत्यु का संकेत देता है।
- खुदाई में मरे हुए जीव का मिलना - अगर आप जमीन की खुदाई कर रहे हैं और इस दौरान कोई मृत जीव या सांप का दिखना आने वाले बूरे समय को दर्शाता है।
- घर में चमगादड़ों का आना या रहना - ये भविष्य में होने वाली बड़ी दूर्घटना की ओर इशारा करता है।
- पक्षी का घायल होना - यदि आपके घर के आंगन में कोई पक्षी घायल होकर गिरे तो यह निकट भविष्य में होने वाली दूर्घटना का संकेत होता है।
- उल्लू का आवाज करना - अगर आपके घर की छत पर उल्लू आकर बैठे और आवाज करें तो घर में अचानक विपत्ती आने के योग बनते हैं। 
- बिल्लियों का लड़ना - घर में बिल्लियों के लड़ने को भी अशुभ माना गया है। ये परिवार में होने वाले झगडे की ओर इशारा करता है।
- लाल चींटियों का आना - घर में लाल चींटियों का आना किसी बड़े नुकसान की ओर इशारा करती हैं।
- घर में दीमक या मधुमक्खी छत्ता होना - घर में दीमक की बामी या मधुमक्खी छत्ता होना घर के मुखिया के स्वास्थ्य में होने वाली परेशानी की ओर इशारा करता है।


No comments