केरल में 72 घंटे तक रेड अलर्ट: बाढ़ से अब तक 37 लोगों की मौत, 31 हजार को राहत कैंपों में भेजा; राज्य में कई जगह बारिश रुकी, लेकिन बाढ़ का खतरा अब भी बरकरार
केरल के आठ जिलों में आर्मी तैनात, मुन्नार में फंसे 54 पर्यटक निकाले गए
- नेवी, एयरफोर्स, कोस्टगार्ड और एनडीआरएफ की टीमें तैनात
कलपेट्टा। केरल में शनिवार को बारिश नहीं हुई, लेकिन आधे राज्य में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इडुक्की में एक दिन पहले एशिया के सबसे बड़े बांध के पांचों गेट खोले गए थे। इससे हर सेकंड पांच लाख लीटर पानी बाहर आया। बारिश और बाढ़ के चलते राज्य में अब तक 37 लोगों की मौत हुई। जबकि 31 हजार को सेना और एनडीआरएफ ने राहत शिविरों में पहुंचाया।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।


No comments