कांग्रेसियों ने ग्राम बरखेड़ा सालम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी
संत हिरदाराम नगर।
बरखेड़ा सालम राम मंदिर के पास ग्रामीण कांग्रेस द्वारा आयोजित मीटिंग के पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धा सुमन फूल अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया इसके बाद इस मीटिंग में बूथ मैनेजमेंट को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई गई इसमें नरेश ज्ञानचंदानी ने मंडलम अध्यक्ष राजेश राजपूत सेक्टर उपाध्यक्ष चांद सिंह मेवाडा के साथ कार्यकर्ताओं से चुनाव जिताने की चर्चा की जिसमें 15 वर्ष मैं खासकर किसान एवं युवा दुखी दिखाई दिए राजेश राजपूत ने बताया कि राहुल गांधी जी ने वादा किया है कि सरकार बनते ही 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा इसमें पूर्व जनपद सदस्य रामभरोसे राठौर केदार सिंह मेवाड़ा रमेश मेवाड़ा चांद सिंह मेवाड़ा बने सिंह मेवाडा युवा नेता विनय मालवीय रवि विश्वकर्मा रवि मालवीय हेम सिंह मालवीय एवं गब्बर दीप सिंह सम्मिलित हुए।
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com

No comments