नक्सलियों से लड़ने वाले फोजी भाईयों को छत्तीसगढ़ जाकर राखी बांधेगी ओजस्विनी की बहनें - Web India Live

Breaking News

नक्सलियों से लड़ने वाले फोजी भाईयों को छत्तीसगढ़ जाकर राखी बांधेगी ओजस्विनी की बहनें


भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ओजस्विनी मध्य भारत प्रान्त जिला भोपाल महानगर की प्रथम बैठक का आयोजन हिंदू हेल्प लाईन मध्य भारत प्रान्त के हलालपुर भोपाल स्थित कार्यालय में किया गया जिसमें मुख्य रूप से हिंदू हेल्पलाईन मध्य भारत के प्रान्त संयोजक कमलेश रायचंदानी, इंडिया हेल्थ लाईन के प्रान्त सचिव हेमराज कैथले, इंडिया हेल्थ लाईन के प्रान्त सचिव जितेन्द्र मिश्र, ओजस्विनी मध्यभाीरत प्रान्त सचिव सुष्मिता ताम्रकार अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद भोपाल महानगर उपाध्यक्ष हीरानंद गनवानी राष्ट्रीय बजरंग दल सचिव रघु रायकवार ने दीप प्रज्वलित कर सभा का आरंभ किया । इस बैठक का आयोजन ओजस्विनी की जानकारी देना महिला सदस्यों को जोड़ना व खास रक्षा बंधन को फौजी भाईयों के साथ मनाने के लिए किया गया । ओजस्विनी मध्यभारत प्रान्त सचिव ने बताया कि हम एक ग्रुप बनाकर छत्तीसगढ़ जा रहे हैं वहां जो हमारे फौजी भाई नक्सलियों से लड़ कर देश की रक्षा कर रहे हैं हम उन्हें वहीं जाकर रक्षा सूत्र बांधकर उनके साथ रक्षा बंधन मनाऐंगे । इसमें हमारे साथ हमारे भाई हेमराज कैथले, कमलेश रायचंदानी, हीरानंद गनवानी, आदि भी हमारे साथ रहेंगे । इस अवसर पर कमलेश रायचंदानी ने बताया कि हम पिछले 6 वर्षो से रक्षा बंधन के त्यौहार को संकल्प राखी के नाम से मनाते आ रहे हैं । जिसमें हम बहन से आग्रह किया जाता है कि वो अपने भाई से शपथ ले की वो हर स्त्री का मान सम्मान और रक्षा करेगा और इस दिन हम विकलांग आश्रम जाकर, पुलिस स्टेशन व फौजी भाईयों के साथ रक्षा बंधन मनाते हैं और इस वर्ष भी वही प्रथा हिंदू हेल्प लाईन के साथियों व पूरे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के साथियों के साथ जारी रहेगी । इस अवसर पर ओजस्विनी में नये पदों पर दायित्व दिये गये जिसमें नंदनी सोनगरा महानगर अध्यक्ष भोपाल, ममता गनवानी महानगर उपाध्यक्ष भोपाल, पूजा रैकवार, महानरग सचिव भोपाल व मनीषा राठौर को सदस्य का पदभार दिया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से कमलेश रायचंदानी, हेमराज कैथले, डाॅ. जितेन्द्र मिश्र, सुष्मिता ताम्रकार, हीरानंद गनवानी, रघु रायकवार, नंदनी सोनगरा, ममता गनवानी, पूजा रैकवार, मनीषा राठौर, मुन्नालाल यादव, मोहनसिंह, अनिल रजक, पूनम यादव, अशोक मीणा, राधेश्याम, सूर्यनाथ, अशोक विश्वकर्मा, अभिषेक कुमार, आदि उपस्थित रहे।


अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com

No comments