इन्वेस्टर फेयर में लोकसभा स्पीकर ने कहा- देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है एसएमई कंपनियों ने - Web India Live

Breaking News

इन्वेस्टर फेयर में लोकसभा स्पीकर ने कहा- देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है एसएमई कंपनियों ने


इंदौर।  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शनिवार को इन्वेस्टर फेयर का आयोजन किया। निवेशकों को समझाने और सिखाने के उद्देश्य से आयोजित इस फेयर का उद्घाटन लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने किया। फेयर में 2000 से ज्यादा लोग शामिल हुए, जिसमें करीब 300 छात्र और करीब 250 से ज्यादा एसएमई मालिक थे।
एसएमई सेगमेंट ने क्षेत्र के समग्र विकास में अच्छा प्रदर्शन किया : सुमित्रा महाजन ने कहा कि एनएसई ने पूरे भारत में निवेशक आधार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो वित्तीय बाजारों में दीर्घकालिक कार्यकाल को मजबूत करने पर केंद्रित है। निवेशक जागरूकता कार्यक्रम, समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने का प्रयास है जो जागरूकता पैदा करने में मदद कर रहा है। इसके अलावा एसएमई कंपनियों ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास और रोजगार को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस एसएमई सेगमेंट ने क्षेत्र के समग्र विकास में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
नए सेगमेंट और बाजारों को टारगेट करना हमारा उद्देश्य : एनएसई के चीफ बिजनेस डेवलपमेंट रवि वाराणसी ने कहा- एनएसई में हमारा उद्देश्य केवल मौजूदा बाजार को संबोधित करना ही नहीं, बल्कि नए सेगमेंट और बाजारों को भी टारगेट करना है। हम आज इंदौर जैसे ऐसे शहर में आकर बहुत उत्साहित महसूस कर रहे हैं, जिसे इक्विटी इन्वेस्टमेंट के लिए टॉप 15 शहरों में से एक माना जाता है, चाहे वह प्रत्यक्ष निवेश हो या म्यूचल फंड द्वारा किया गया निवेश। एनएसई इन्वेस्टर फेयर विभिन्न हितग्राहियों को सही निवेश करने के फायदों और महत्व के बारे में जानकारी और शिक्षा देने के उद्देश्य के लिहाज से आयोजित किया गया है।'
फेयर तीन बिंदुओं पर आधारित था - म्यूचल फंड्स - एन इन्वेस्टमेंट टूल फॉर वेल्थ क्रिएशन, एसएमई लिस्टिंग - अ ट्रांसफॉर्मेशनल मॉडल फॉर एसएमई कम्पनीज और इंडियन ग्रोथ स्टोरी एन्ड फाइनेंशियल मार्केट पर आधारित था। 

No comments