दिव्यांग आश्रम में एक प्रयास सोसायटी ने मनाया रक्षा बंधन, दिया रक्षा का संकल्प - Web India Live

Breaking News

दिव्यांग आश्रम में एक प्रयास सोसायटी ने मनाया रक्षा बंधन, दिया रक्षा का संकल्प


संत हिरदाराम नगर। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बैरागढ़ कला के दिव्यांग आश्रम मूक- बघिर बच्चों के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया। आश्रम में स्थित बच्चियों ने सोसायटी के सदस्यों को राखी बांधी और रक्षा का वचन लिया।
सोसायटी के वीरा स्वामी ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष रक्षा बंधन का त्यौहार दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जाता है ताकी दिव्यांग बच्चों को समाज से जोड़ा जा सके और बच्चे मुख्य धारा में जुड़ सकें। बच्चे खुद को समाज का ही हिस्सा समझें। यहां सोसायटी के सदस्यों ने आश्रम के बच्चों को मिठाई और बिस्किट बांटे वहीं समिति के सदस्यों से मिलकर बच्चे भी खुश नजर आए।

 अपनी खबरों के लिए मेल करें- webindialive01@gmail.com

No comments