हितग्राही सम्मेलन : महिला हितग्राही के ई-रिक्शा में सवार होकर उपायुक्त के साथ सचिवालय पहुंचीं महापौर - Web India Live

Breaking News

हितग्राही सम्मेलन : महिला हितग्राही के ई-रिक्शा में सवार होकर उपायुक्त के साथ सचिवालय पहुंचीं महापौर


इंदौर। नगर निगम के शहरी उपशमन विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले गरीबों के लिए शनिवार को ढ़क्कनवाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाजार में शहरी हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से लाइव प्रसारण के जरिए संबोधित किया। इस मौके पर महापौर मालिनी गौड़ ने योजना में ई-रिक्शा प्राप्त एक महिला हितग्राही के रिक्शा की सवारी भी की। महापौर उपायुक्त नरेंद्र शर्मा के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर महापौर सचिवालय तक गईं।
कार्यक्रम के दौरान जन प्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को सम्बल योजना के स्मार्ट कार्ड, अनुग्रह सहायता की राशि के चेक वितरित किए। साथ ही योजना के तहत ऋण लेने वाले हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र, कौशल विकास की ट्रेनिंग लेने वालों को जॉब प्लेसमेंट लेटर, महिला चालकों को ई-रिक्शा की चाबी दी गई। इस दौरान ऋण प्राप्त हितग्राहियों के अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर महापौर और जनप्रतिनिधियों ने दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और इसके इस नवाचार की सराहना की। 
ये हुए शामिल : आयोजन में महापौर मालिनी गौड़ , आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, सुदर्शन गुप्ता, आयुक्त आशीष सिंह, सभापति अजय सिंह नरूरुका, एमआईसी मेंबर बलराम वर्मा, अश्विनी शुक्ला, शोभरामदास गर्ग, भरत पारिख और पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में हितग्राही मौजूद थे

No comments