जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम ने रोजगार मेले में वितरित किए 13 करोड़ - Web India Live

Breaking News

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम ने रोजगार मेले में वितरित किए 13 करोड़


भोपाल। स्वरोजगार और हितग्राही सम्मेलन के तहत दतिया शहर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने हितग्राही सम्मेलन में 8 सौ 81 हितग्राहियों को 13 करोड़ 9 लाख रुपए की राशि ऋण और अनुदान के रूप में बांटी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा हितग्राहियों के संबोधन का प्रसारण भी किया गया।
मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में नौकरी मांगने वाले नौजवान खुद अपने उद्योग, व्यवसाय शुरू कर अन्य लोगों को नौकरियां दे रहे हैं। प्रदेश सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार स्थापना के लिए पूरे अवसर और सुविधाएं उपलब्ध करवाकर अपने पैरों पर खड़े होने में मदद की है।
कार्यक्रम में योजना वार प्रगति की जानकारी भी दी गई, जिसके अनुसार मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना में 332 प्रकरण में 147 लाख, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 523 प्रकरण में 1 हजार 38 लाख, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में चार प्रकरण में 68 लाख, मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना के 22 प्रकरण में 54 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई।

कार्यक्रम में विधायक सेवढ़ा प्रदीप अग्रवाल, कलेक्टर दतिया वीरेन्द्र रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

मैथिली शरण गुप्त जयंती  
मंत्री डॉ. मिश्र ने दतिया में आयोजित राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त राष्ट्र की धरोहर हैं। उनका साहित्य देश भक्ति से ओतप्रोत था। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रकवि के साहित्य पंचवटी के कुछ छंद भी सुनाए। उन्होंने प्रतिभावान विद्यार्थियों और महिला मण्डल के सदस्यों को पुरस्कृत और सम्मानित किया। 

No comments