तुम्हारे पिता शादी नहीं होने देंगे इसलिए कर रहा हूं खुदकुशी, लिखकर युवक ने लगाई फंसी - Web India Live

Breaking News

तुम्हारे पिता शादी नहीं होने देंगे इसलिए कर रहा हूं खुदकुशी, लिखकर युवक ने लगाई फंसी


भोपाल।  छोला मंदिर इलाके में प्रेमिका से शादी नहीं हो पाने से दुखी होकर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास मिले सुसाइड नोट से इसका खुलासा हुआ। उसने लिखा है- आई लव यू, आपके पिता जी हमारी शादी नहीं होने देंगे। इसलिए मैं खुदकुशी कर रहा हूं।
छोला मंदिर निवासी 20 वर्षीय देवेन्द्र पाल अपने पिता के साथ फर्नीचर की दुकान पर काम करता था।

एसआई छोला मंदिर अयोध्या प्रसाद के अनुसार शनिवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह मां को उसके कमरे से पंखे की आवाज नहीं सुनाई दी। इस पर उन्होंने छोटे बेटे को कमरे में जाकर बड़े भाई को जगाने को कहा। उसने खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजनों ने फंदा काटकर देवेंद्र को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसआई प्रसाद के अनुसार मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने सिर्फ दो ही लाइन लिखी है। देवेंद्र दो भाईयों में बड़ा था। उसके कोई बहन नहीं थी।

No comments