कांग्रेस को मजबूत करने ग्रामीण इलाकों में जुटे हुए हैं प्रदेश के नेता, बूथ मैनेजमेंट के लिए कार्यकर्ताओं के साथ कर रहे हैं तैयारी
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने मंडलम अध्यक्ष राजेश राजपूत के साथ तूमड़ा में बूथ मैनेजमेंट को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा की। नरेश ज्ञानचंदानी ने सभी से घर घर जाकर बीजेपी के 15 साल की नाकामी को घर घर जाकर बताने को कहा। उन्होंने वोटर लिस्ट में युवाओं के नाम जोड़ने के लिए भी कहा। किसान और युवा बीजेपी से ज्यादा दुखी दिखाई दिए और अब वे बदलाव के मूड में है। ग्रामीणों ने दिग्विजय सरकार की तारीफ करते कहा उस टाइम पंचायतों को पूरे अधिकार होते थे पर अब वो शिवराज सरकार ने छीन लिए है। पहले एक बत्ती कनेक्शन था पर शिवराज सरकार ने आते ही मीटर लगाकर भरी भरकम बिल भेजे जिस से कई गरीब नही भर पाए तो उनपर केस दर्ज करवा दिए जिस से अभी वे मुसीबत में पड़े है. युवा भी दिग्विजय सिंह की सरकार की तारीफ करते कहा पहले नॉकरी के लिए एग्जाम फॉर्म फ्री था और सिर्फ मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए ही नियम था पर शिवराज ने जहाँ एग्जाम फॉर्म पर शुल्क रखा वहीँ नियम को खत्म करके बाहिरि प्रदेश के युवाओं को नॉकरी के लिए रस्ते खोले जिस से यहाँ के युवा रोजगार से वंचित रह गए। ज्ञानचंदानी के साथ राजेश राजपूत, सुनील पाटीदार, सचिन इन्दोरिया, अशोक पटेल, ओम पाठक, सचिन पाटीदार, सुनील पाटीदार, मुकेश मेहरा, हसन अली आदि मौजूद थे।
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com

No comments