संतनगर के मेन रोड पर युवक कांग्रेस ने निकाला सद्भावना मार्च
संत हिरदाराम नगर। स्व. राजीव गांधी की जयंती पर युवक कांग्रेस ने संतनगर के मेन रोड पर सद्भावना मार्च निकाला। यहां युवक कांग्रेस ग्रामीण के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल मण्डलोई के नेतृत्व में संत हिरदाराम नगर में सद्भावना मार्च निकाला जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए संत कंवरराम चौराहे पर गांधी प्रतिमा पर समाप्त हुआ। इस अवसर पे राहुल मण्डलोई ने कहा की स्व. राजीव गांधी शान्ति के सबसे बड़े पुरोधा थे। इसी संदेश के साथ इस मार्च का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर नानक चंदनानी, अशोक मारण, नरेश ज्ञानचंदानी, लीलाधार पवार, आत्माराम शुर्यवंशी, त्रिलोक दीपानी, सोहन मेवाड़ा, राहुल राजपूत, मयंक महाऋषि, भारत भाटी, शांतनु निकम, आकाश राठौर, संजय वर्मा, आकाश जागीरदार, नीरज मीना आदि उपस्थित थे।
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com

No comments