राजभवन का चित्र बनाएगी 9 साल की शीतल, राज्यपाल आनंदीबेन ने दिया आमंत्रण
- 9 साल की शीतल ने 4 माह पहले तैयार की राज्यपाल अानंदीबेन की तस्वीर, स्वतंत्रता दिवस पर मुलाकात कर पटेल को भेंट की फोटो
भोपाल। जवाहरचौक स्थित शास्त्री नगर में रहने वाले नितिन कुमार गुप्ता की बेटी कु. शीतल ने विगत दिनों राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान शीतल ने महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपने द्वारा बनाई गई उनकी तस्वीर भेंट की। शीतल के पिता नितिन ने बताया कि 4 महीने पहले तैयार करके रखा था लेकिन राज्यपाल से मुलाकता नहीं होने के चलते उन्हें चित्र भेंट करने का मौका नहीं मिल पा रहा था। लेकिन राज्यपाल द्वारा जनता के लिए खोला गया राज भवन का फायदा उस नन्ही शीतल को मिल गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चित्र को काफी सराहा व काफी देर तक शीतल से बात की और उन्होंने शीतल को राज्य भवन का चित्र बनाने के लिए आमंत्रण दिया। साथ ही दादा-दादी को राज्य भवन में साथ लाने के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था करवाने का वादा किया। शीतल को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर काफी अच्छा लगा जैसा उसको पता था कि राज्यपाल को बच्चों से काफी लगाव है आप लोगो को ज्ञात हो की शीतल को हाल ही में २७ जुलाई को दिल्ली के विज्ञान भवन में अर्थ साइंस मंत्रालय की और से नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया साथ ही नो साल की शीतल को मध्यप्रदेश में आयोजित विभिन्न चित्रकला प्रतियोगिता में 50 से अधिक पुरस्कार प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया।

शीतल को चित्रकला के साथ कराटे का भी शोक है उसे कराटे में ग्रीन बेल्ट मिलना है।
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com

शीतल को चित्रकला के साथ कराटे का भी शोक है उसे कराटे में ग्रीन बेल्ट मिलना है।
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com

No comments