"कैसे मनाए रक्षा बंधन का पर्व" विषय पर साधु वासवानी स्कूल में आयोजित हुआ विशेष सत्र
संत हिरदाराम नगर। सुधार सभा द्वारा संचालित साधु वासवानी स्कूल में सोमवार को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य मे विघार्थियो हेतु एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। शिक्षाविद् विष्णु गेहानी ने विद्यार्थियों से कहा कि रक्षा बंधन का पर्व एक पवित्र पर्व है इस पवित्र पर्व को श्रद्धा व भावना से मनाना चाहिए। इस पर्व पर बहिन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लम्बी उम्र की प्रार्थना करती है, तथा भाई का भी यह कर्तव्य है कि वह अपनी बहिन की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे एवं बाहर कि मिठाई का सेवन न करके घर कि बनी हुई मिठाई का ही प्रयोग करें। बतौर अतिथि उपस्थित नवनिधि विद्यालय की शिक्षिका डॉ. अर्चना गुप्ता ने बच्चों से रक्षाबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह त्यौहार हम आदिकाल से मनाते आ रहे है इस दिन बहिन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है और भाई अपनी बहिन से रक्षासूत्र बंधवाकर उसकी रक्षा करने का संकल्प लेता है।
विद्यालय की छात्रा रक्षा गर्ग ने कहा कि रक्षाबंधन अर्थात रक्षा का सूत्र। यह भाई बहिन के प्रेम का पवित्र पर्व है। इस पर्व को सादगीपूर्वक मनाएं एवं इस दिन बहिने अपने हाथों से अपने भाई के लिये राखी बनाएं एवं मिठाई बनाकर खिलाएं। उपप्राचार्या स्वाति कलवानी एवं पी.आर.ओ. दीपा आहूजा द्वारा डॉ. अर्चना गुप्ता को स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद थे। मंच संचालन भावना कलवानी द्वारा किया गया।
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com
No comments