सीहोर नाक: टायर फटने से अनियंत्रित हुआ ट्रक पलटा, बीते दो दिन में यह दूसरा हादसा
संत हिरदाराम नगर। बुधवार रात लगातार दूसरे दिन सीहोर नाके के आगे ट्रक पलटने का मामला सामने आया है। यहां आकाश गार्डन के सामने तिराहे पर बीती रात एक ट्रक रात 2 बजे के अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस घटना कोई जनहानि नही हुई। ट्रक इंदौर से मंडीदीप जा रहा था, जिसमें टाईल्स भरी हुई थी। सुबह मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता दौलत सिंह चौहान ने बताया कि स्पॉट पर देखने से पता चलता है कि ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर चढ़ गया होगा। हालांकि चालक सुरेश के अनुसार टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित हुआ। इस घटना में चालक सुरेश के पैरों में हल्की चोट आई है।
अपनी खबरों के लिए मेल करें webindialive01@gmail.com


No comments