सुकन्या योजना जैसी कई योजना के नाम पर वायरल हो रहे फर्जी मैसेज हो रहे वायरल, रहें सावधान, गोपनीय जानकारी चोरी होने का खतरा
WhatsApp के जरिए सुकन्या योजना के नाम पर देशभर के लगभग सभी लोगों को एक मैसेज भेजा जा रहा है। इस मैसेज में बच्चियों को ₹10000 तक के नि:शुल्क चेक दिए जाने की बातें लिखी है। लिहाजा लोग धड़ाधड़ इस मैसेज को न सिर्फ शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर दी हुई लिंक पर क्लिक भी कर रहे हैं।
आईटी एक्सपर्ट्स ने इस वायरल मैसेज की जांच की जिसमें हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। आईटी एक्सपर्ट मोहित साहू ने इस इस मैसेज के साथ वायरल की जा रही वेबसाइट लिंक को चेक किया जो कि फर्जी निकली। इस वेबसाइट की लिंक पर gov जैसे शब्दोंं का जानबूझकर इस्तेमाल किया गया है ताकि लोगों को लगे कि यह सरकारी वेबसाइट है।
लिंक को क्लिक करने पर खुलने वाले फॉर्म को फिलअप करने के बाद 10 ग्रुप में इस मैसेज को वायरल करने का संदेश आता है जब कि कोई भी सरकारी साईट ऐसा नहीं करती।
इस साइट के अबाउट अस और प्राइवेसी पॉलिसी में यह भी लिखा है कि यहां डाटा सेव नहीं हो रहे। जो कि Google की पॉलिसी को चकमा देने के लिए इस्तेमाल किए गए की वर्ड्स है। इस लिंक को ओपन करने पर इसमें Google ऐड्स भी दिखाई देते हैं जिससे इस साइट को चलाने वाले लोग पैसे भी कमा रहे हैं और आपकी निजी जानकारी के गलत इस्तेमाल का खतरा बना हुआ है।

No comments