कांग्रेस विधायक की दादागिरी: सांसद के सामने भाजपा नेता को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
धार| चुनाव से पहले नेताओं की आपत्तिजनक बयानबाजी जहां पार्टियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है, वहीं अब एक कांग्रेस विधायक सरेआम दादागिरी करते नजर आये हैं| महिला सांसद के सामने तूतड़ाक पर उतरते हुए विधायक ने पुलिस की मौजूदगी में ही भाजपा नेता को थप्पड़ तक जड़ दिए| मामला धार जिले से है, जहाँ गंधवानी के कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार अपने समर्थकों के साथ ग्राम बड़ौदा में मृत बालिका के घर गए थे| इस दौरान यहां विवाद हुआ और सिंघार ने भाजपा नेता को थप्पड़ जड़ दिए| इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|
दरअसल, पूरा मामला मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा में टांडा के ग्राम बड़दा में 5 वर्षीय बालिका की करंट लगने से हुई मौत से जुड़ा है, इसमें मृत बालिका के परिजनों को दी जाने वाली मुआवजे की राशि के चेक जो कि शासन द्वारा दिए जाने थे| लेकिन राशि का चेक देने के लिए सांसद सावित्री ठाकुर प्रशानिक अमले ओर अपने समर्थकों के साथ टांडा के ग्राम बड़दा पहुची ,जहाँ पर विधयाक उमंग सिंघार पहले से ही मौजूद थे, जिसमें चेक को परिजन को देने को लेकर सांसद ठाकुर और विधयाक सिंघार में विवाद हो गया| इस दौरान सांसद के साथ आये व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक और बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप गादिया को विधायक ने थप्पड़ जड़ दिए| इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| वहीं प्रदीप गादिया ने विधायक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
No comments