आरोग्य केन्द्र में 8 दिवसीय शिविर का समापन, शिविरार्थियों ने बताए अपने-अपने अनुभव
संत हिरदाराम नगर। आरोग्य केन्द्र द्वारा आयोजित “रोग निवारण एवं प्रशिक्षण मासिक शिविर अंतर्गत 8 दिवसीय शिविर 18 अगस्त से संत हिरदाराम जी के शिष्य सिद्धभाऊ जी की उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा था। जिसका समापन समारोह एवं अनुभव सत्र गतदिवस संपन्न हुआ। शिविर में कई प्रदेशों से आए 50 शिविरार्थियों ने अपने अनुभव बताए। भोपाल की नम्रता द्विवेदी ने बताया कि मेरा वजन भी काफी ज्यादा था यहाँ आकर मेरा वजन काफी कम हो गया मैं 73 किलोग्राम वजन लेकर आई थी और अब मैं 63 किलोग्राम वजन लेकर जा रही हूॅ और साथ ही मेरे इंच लाॅस भी हुआ है, मैं यहाॅ काफी टेंशन लेकर आई थी पर अब मैं टेंशन मुक्त होकर जा रही हूॅ। इसी श्रृंखला में भोपाल की हेमा गुप्ता ने बताया कि उनके पूरे शरीर एवं जोड़ो में काफी दर्द था एवं उन्हे सर्दी, जुकाम भी था उन्होने काफी छोटी उम्र में बहुत सारे दर्द के साथ सघर्ष किया और काफी जगह इलाज करवाया परन्तु उसका कोई परिणाम नही निकला सात दिन का यह षिविर उनके लिए वरदान साबित हुआ और उनका दर्द काफी कम हो गया अब वो यहाॅ से अपने दर्द को कम करके जा रही है इसी तरह आप सभी भी अपनी तकलीफों से मुक्ति पा सकते है “आईये एक कदम विष्वास का बढ़ाइये आरोग्य केन्द्र की तरफ”। अहमदाबाद से आई श्रीमती धरती बेन मुकेष ठक्क्र एवं श्री दिनेष एन. पटेल ने अपक्वाहार को फाॅलो करते हुए कई हजारों रोगियों को स्वस्थ किया है। डाॅ. गोपेश मोदी, नेफरोलाॅजिस्ट, नोबल समर्पण किडनी इन्स्टिट्यूट एण्ड रिसर्च सेन्टर, भोपाल से आए और उन्होने ने भी नेचुरोपैथी से जुड़कर इस क्षेत्र में हुए चमत्कारों पर रिसर्च कर के उसे विधिवत् सबके समक्ष प्रस्तुत करने की इच्छा जाहिर की, क्योंकि वे भी रोगियों के दुःखों को अपना दुःख समझते है और उनके लिए हर संभव प्रयास करना चाहते है।
सिद्ध भाऊजी ने भी राखी के शुभ अवसर पर सभी लोगों को यह संकल्प लेने को कहा कि हर महिला को सम्मान की दृष्टि से देखे जिससे कि महिलाओं पर होने वाले अपराध रूक सके, साथ ही उन्होने परिवार के साथ जुड़कर रहने की सलाह दी। अहमदाबाद से आए श्री चन्द्र लालवानी ने अपने अनुभव में कहा कि मैं बी. पी. , डायबीटिस और सांस फूलने की बीमारी से पीड़ित था और गोलियाँ भी लेता था, परन्तु सात दिन के षिविर में मैने दो दिन गोलियाँ बंद की और मेरा फास्टिंग शुगर लेवल जोकि बढ़ा हुआ रहता था वो गोलियाँ बंद करने के पहले दिन 93, दूसरे दिन 108 और तीसरे दिन 120 हुआ इसी तरह मेरा शुगर लेवर नार्मल हो गया। इसी तरह कैम्प में आकर आप भी स्वास्थ्य लाभ ले सकते है अधिक जानकारी के लिए आप डाॅ. गुलाब राय टेवानी (7509010110) से सम्पर्क कर अपनी सीट रिर्जव करवा सकते है।
No comments